Bhopal Suicide Case: युवती ने की खुदकुशी

Share

Bhopal Suicide Case: दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

Bhopal Suicide Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Suicide Case) परिजनों से दूर रहने वाली एक युवती ने आत्महत्या की है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। वहीं एक अन्य महिला की भी मौत हुई है। उसको डिलीवरी के बाद कई तरह की बीमारी हो गई थी। इधर, थाना पुलिस ने अधिकारियों को मौत की वजह डिलीवरी के दौरान होना बताया है। दोनों घटनाएं बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस का दावा है कि दोनों मामलों में उसके पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है। इसलिए शव पीएम के लिए भेज दिया गया हैं। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वास्तविक वजह सामने आ सकेंगे।

सात महीने पहले हुई थी बच्ची

बागसेवनिया थाना पुलिस ने बताया कि माया जाटव पति दिलीप जाटव उम्र 35 साल निवासी अहमदपुर की रहने वाली थी। दिलीप मेहनत मजदूरी करता है। माया ने सात महीने पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। डॉक्टरों ने उसेे खून की कमी बताई थी। इस कारण कु्छ दिन पहले भी उसको अस्पताल में भर्ती किया गया था।

परिजन अस्पताल से घर ले आए

बागसेवनिया पुलिस ने बताया कि जेपी अस्पताल से बुधवार सुबह 8:21 पर माया को परिजनों ने भर्ती कराया था। जांच अधिकारी एएसआई कुंजीलाल सेन ने बताया कि परिजनों का कहना है कि उसे खून की कमी थी। इसके अलावा फेफड़ों की भी बीमारी थी। काफी समय से उसका इलाज चल रहा था। उसके भाईयों ने उसे अस्पताल से डिस्चार्ज करा लिया था। परिजन मायके में इलाज का बोलकर उसे ले आए थे। बुधवार को दोबारा जब परिजन उसको लेकर पहुंचे तो उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

यह भी पढ़ें:   आईएनएस विक्रमादित्य में हादसा, मध्यप्रदेश के सपूत लेफ्टिनेंट कमांडर की मौत

फांसी पर झूली युवती

दूसरा मामला भी बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि पिस्ता उर्फ बिट्टू पिता हरिसिंह उम्र 24 साल निवासी लहारपुर की रहने वाली थी। परिजनों से दूर वह सतनामी मंदिर बागसेवनिया झुग्गी बस्ती में किराए से रहती थी। पिस्ता प्रायवेट काम करती थी। बुधवार सुबह 11:50 पर उसने खुद को लोहे के पाईप से रस्सी में फंदा बनाकर लटक गई थी। जिसकी सूचना पुलिस को विजय दामले ने दी थी। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाईड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!