Bhopal Molestation Case: मेहमानी में आए रिश्तेदार ने की युवती से अश्लीलता

Share

परिजनों की शिकायत पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मौजूदा दौर में परायो से ज्यादा युवतियों को अपने से खतरा (Bhopal Molestation Case) है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात क्षेत्र की है। आरोपी मेहमान बनकर पहुंचा था। लेकिन, घर की एक युवती को देखकर उसकी नीयत फिसल गई। उसने युवती के साथ अश्लील हरकतें कर दी। परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कर ली है।

परिवार भी हैरान

नजीराबाद थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत करने वाली युवती की उम्र 24 साल है। वह ग्राम बडवैली कला की रहने वाली है। युवती के पिता खेती किसानी करते हैं। घर में उसका बड़ा भाई और माता पिता चार लोग है। युवती कक्षा 10 वीं तक पढ़ी है। पढ़ाई छोड़कर वह मां के साथ काम में सहयोगी करती है। उसके घर में मेहमानी करने के लिए दूर के रिश्तेदार आया था।

नींद से जगाकर ऐसा किया

युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले रिश्तेदार घर में मेहमानी के लिए आए थे। रिश्तेदार जिला विदिशा ग्राम नसोबर्री के रहने वाले थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे की बात है। घर के सभी लोग सो रहे थे। उसी दौरान आरोपी रिश्तेदार उसके कमरे में घुसा आया था। कमरे में युवती उसकी मां के साथ सो रही थी। आरोपी ने उसके पैर को पकड़कर खींच लिया था। जिससे उसकी नींद खुल गई थी। आरोपी ने युवती का हाथ पकड़कर उसको साथ चलने के लिए बोला।

यह भी पढ़ें:   मध्यप्रदेश में आयकर की कार्रवाई से मची खलबली

जाने के बाद बताया राज

युवती ने बताया कि आरोपी उसे साथ चलने के लिए बोल रहा था। युवती ने मां को नींद से जगाने की धमकी दी। उसने ऐसा करने पर उसको धमकी दी। शनिवार सुबह होते ही आरोपी 8 बजे उसके घर विदिशा लौट गया। उसके जाने के बाद युवती ने हिम्मत करके उसकी मां को रात को हुआ सारा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद परिवार थाने पहुंचा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!