Bhopal Woman Harassment Case: फ्लैट नाम पर होना महिला के लिए बना दुखों का पहाड़

Share

Bhopal Woman Harassment Case: प्रताड़ना से तंग आकर महिला पहुंची थाने, पति और सास के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal Woman Harassment case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Woman Harassment Case) संपत्ति का लालच किसी भी व्यक्ति के ईमान को हिला सकता है। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। इस मामले में पुलिस ने प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। संपत्ति एक महिला के नाम पर है। जिसका पति उसको बेचने के लिए मजबूर कर रहा है। महिला जब नहीं मानी तो उसको मारा—पीटा (Bhopal Crime Against Woman Case) जाने लगा। नतीजतन, उसको पुलिस से मदद मांगना पड़ी। पुलिस ने बयानों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

संपन्न है परिवार

महिला थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत श्रद्धा जोशी (Sharadha Joshi) पति प्रेम जोशी उम्र 42 साल ने की है। वह रिषीपुरम अवधपुरी इलाके में रहती है। श्रृद्धा का मायका इंदौर में है। उसकी शादी प्रेम जोशी से 2014 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बात सबकुछ अच्छा चल रहा था। घर में उसके पास पति के अलावा सास की भी जिम्मेदारी थी। पति प्रेम जोशी प्रायवेट नौकरी करता है। रिषीपुरम वाला घर श्रृद्धा जोशी के नाम पर है। यह मकान उसके जीवन को बर्बादी की तरफ ले जाने लगा।

पति कहता है घर बेचो

श्रृद्धा ने बताया कि पति प्रेम जोशी शराब पीने का आदी है। कई बार उसने शराब पीने से मना किया। लेकिन, प्रेम उसकी हरकतों से बाज नहीं आता है। इसी बात को लेकर वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इस बात के लिए उसने मायके वालों से प्रेम को समझाने के लिए बोला था। परिजनों के समझााने पर उसकी सास और प्रेम उल्टा उसको ही दोषी ठहराने लगे। पति कहता था कि वह उसके नाम के मकान को बेचे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सात लाख रुपए की जरुरत

श्रृद्धा ने बताया कि प्रेम का बोलना था कि वह मकान बेचकर उसे सात लाख रुपए दे। जब महिला ने बेचने से मना किया तो वह आए दिन नशे में धुत होकर मारपीट करने लगा। श्रृद्धा ने सास राधा को समझाने के लिए बोला था। लेकिन, वह भी उसकी बात मानने को तैयार नहीं थी। उसका बोलना था कि उसका बेटा जो कर रहा है वह सही हैं। मंगलवार को भी इसी बात को लेकर उसको बुरी तरह से पीटा गया।

जख्मी महिला थाने पहुंची

घटना के बाद किसी तरह जान बचाकर श्रद्धा घर से भागकर थाने पहुंची थी। महिला थाना पुलिस ने बुधवार—गुरुवार रात 12 बजे आरोपी प्रेम जोशी और राधा जोशी के खिलाफ धारा 498ए/323/34 प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी और एक से अधिक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!