Whatsapp : आप सोचकर बताइए कि क्या हो सकता है नाम

Share

जानिए क्यों सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी बढ़ सकती है मुश्किलें, कुछ दिनों के भीतर मोबाइल पर दिखेगा बदलाव

नई दिल्ली। आप सोचिए, व्हाट्स एप्प (Whatsapp) का नया नाम क्या होगा। हैरान मत होइए यह समाचार बिल्कुल सही है। व्हाट्स एप्प का नया नामकरण होने जा रहा है। यह जल्द आपके मोबाइल पर अपडेट फीचर के साथ दिखाई देगा। इस बदलाव से सायबर सेल समेत पुलिस की अन्य एजेंसियों के लिए भी चुनौती बनेगा। आखिर कैसे होंगे बदलाव और क्यों सामने आएगी चुनौतियां ऐसे समझे।

आप लोगों को यह खबर तो होगी ही कि व्हाट्स एप्प (Whatsapp) को फेसबुक ने खरीद लिया है। यह जानकारी काफी अरसे पहले लोगों के सामने आ गई थी। इसके बाद से फेसबुक उसे पुराने नाम से ही चला रहा था। लेकिन, भीतर ही भीतर फेसबुक कंपनी बदलाव के लिए काम कर रही थी। अब कंपनी ने बीटा में नए सुधार किए हैं। अब फेसबुक और व्हाट्स एप्प एक साथ चल सकते हैं। कुछ यूजर को तो बदलाव की तस्वीर मिल गई है। लेकिन, यह सभी को पता नहीं चला है। इतना ही नहीं फेसबुक ने सोशल साइट इंस्टाग्राम को भी खरीदा है। इसका भी नया नाम जल्द बाजार में आने वाला है।

सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती
सायबर सेल समेत अन्य पुलिस की एजेंसियां जो आए दिन सोशल मीडिया पर धमकी, बदनामी जैसे अन्य मामलों की जांच करती है, उसके लिए मुश्किल खड़ी होने वाली है। दरअसल, पुराने साफ्टवेयर की ही बारीकियों को समझाने के लिए जांच एजेंसियों को कोर्स तैयार करने पड़े थे। इस कोर्स की ही मदद से मैदानी कर्मचारियों को जांच करने की तकनीक मालूम हुई थी। अब नए अपडेट से कोर्स में भी सुधार करना पड़ेगा। इसे निचले स्तर तक पहुंचाने में पुलिस के अफसरों को काफी मशक्कत करना पड़ेगी।

यह भी पढ़ें:   फेक न्यूज फैलाने पर किस देश में है कितना जुर्माना?
Don`t copy text!