Bhopal Kidnapping News: मोटर साइकिल से अगवा करके चाकू की नोंक पर एटीएम से पैसे निकलवाए

Share

Bhopal Kidnapping News: रेपिडो राइडर के साथ दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Bhopal Kidnapping News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बाइक से एक व्यक्ति को किडनैप करने का मामला सामने आया है। यह वारदात भेापाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। शाहपुरा में हुई वारदात में दो बदमाश रेपिडो राइडर को अगवा करने के बाद उसे एटीएम में ले जाकर लूट लिया। इस दौरान पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन उसे कहीं भी नहीं टकराया।

बाइक में बीच में बैठाकर किया किडनैप

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार प्रिंस चौरसिया पिता गया प्रसाद चौरसिया उम्र 21 साल अयोध्या बायपास स्थित भवानी धाम (Bhawani Dham) के फेज—2 में रहते हैं। वह रेपिडो (Rapido) बाइक चलाने का काम करते हैं। उन्हें 24 मई चेतक ब्रिज से एक सवारी मिली थी। जिसको प्रिंस चौरसिया (Prince Chaurasiya) ने रात दो बजे ईश्वर नगर (Ishwar Nagar) में छोड़ा। तभी वहां पर मोटर साइकिल सवार दो लड़के आए। उन्होंने उससे गाली—गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद एक आरोपी ने उसकी बाइक (Bike) छीन ली और दूसरे लड़के ने उसे बीच में बैठाकर पीछे छुरी (Knife) अड़ा दी। उसे चुपचाप रहने धमकाते हुए एसबीआई के एटीएम (SBI ATM) में ले जाकर रकम निकलवाई। इसके बाद बदमाशों ने उसको बाइक के साथ ईश्वर नगर चौराहे पर लाकर छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन उसे कहीं भी नहीं टकराया। वारदात से घबराया युवक एक दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कराने थाने में पहुंचा। शाहपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में रंगदारी दिखाकर पैसा मांगने का प्रकरण 224/26 दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मकान मालिक ने घर का सामान बाहर फिकवाया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Kidnapping News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!