Bhopal News: भारी मात्रा में गांजा बरामद

Share

Bhopal News: क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को भेल के पास जंगलों से गिरफ्तार किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एक बार फिर भारी मात्रा में गांजे की खेप को पकड़ने में कामयाबी क्राइम ब्रांच (Bhopal News) ने हासिल की है। दो आरोपियों को भोपाल भेल के जंगल से दबोचा गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब पौने आठ किलो गांजा मिला है। जिसकी कीमत करीब सवा दो लाख रुपए पुलिस ने बताई है।

यूरिया की बोरी में रखा था गांजा

भेापाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) पुलिस के अनुसार गांजा (Ganja) पीले रंग की प्लास्टिक बोरी के भीतर था। आरोपी माल लेकर हेमा हायर सेकेंडरी स्कूल (Hema Higher Secondary School) के पास डिलीवर करने आए थे। आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा (Abhishek Vishwakarma) उम्र 24 साल और जितेंद्र लोधी (Jitendra Lodhi) उम्र 28 साल को दबोचा गया। गांजा यूरिया की बोरी में रखा था। अभिषेक विश्वकर्मा मूलत: दमोह (Damoh) जिले का रहने वाला है। वह ड्रायवरी का काम करता है। जबकि जितेंद्र लोधी भोपाल देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया (Bilkhiria) इलाके में रहता है और मजदूर है। जितेंद्र लोधी के खिलाफ एनडीपीएस और आबकारी एक्ट के पहले से छह प्रकरण दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच आरोपियों से उनके मुख्य सप्लायर के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: नाबालिग से ज्यादती के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
Don`t copy text!