Bhopal News: कॉल सेंटर में काम करने वाली फ्रेन्ड के साथ एम्प्री के नजदीक पार्क में बैठा था जख्मी

भोपाल। एम्प्री और वीर सावरकर सेतु के बीच निगम की तरफ से बनाए गए पार्क में एक युवक को बका मारकर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। बके के तीन वार चेहरे, हाथ पर लगने से वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। घटना के वक्त जख्मी युवक एक महिला दोस्त के साथ बैठा था। दोनों मिसरोद स्थित एक मॉल के कॉल सेंटर में नौकरी करते हैं।
पार्क में हुआ था विवाद
बसगसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार हमले में सत्यम प्रजापति पिता संतोष प्रजापति उम्र 21 साल जख्मी है। वह मंडीदीप (Mandideep) का रहने वाला है। यहां मॉल में कॉल सेंटर में वह नौकरी करता है। हमले की वारदात 11 मई की शाम लगभग छह बजे हुई थी। सत्यम प्रजापति (Satyam Prajapati) और उसकी फ्रेन्ड दोनों पार्क में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी मोपेड (Moped) पर सवार तीन युवक आए। वे उससे गाली-गलौज कर रहे थे। जिसका विरोध किया तो आरोपियों ने बका (Cleaver) निकालकर बाएं तरफ गाल पर वार किया। दूसरा वार किया तो उसने दाहिना हाथ आगे किया। इसके बाद दूसरे आरोपी ने कोहनी के पास बका मारकर उस पर हमला किया। उसके साथ मौजूद 20 वर्षीय महिला फ्रेन्ड चीख पड़ी और वह सड़क पर आकर लोगों से मदद मांगने लगी। इसके बाद आरोपी युवक को धमकाते हुए मौके से भाग गए। बागसेवनिया थाना पुलिस ने इस मामले में 12 मई को जानलेवा हमले का प्रकरण 294/26 दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई शिरोमणि सिंह (SI Shiromani Singh) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जहां घटना हुई वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं हैं। इसलिए दूसरे माध्यमों से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। घटना के कारण मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी महिला भी घबराई हुई है। इस कारण उसके भी बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।