Bhopal Molestation Case: छेड़खानी के लिए घर में घुसा

Share

गांव वालों ने दबोचकर युवक को पीट—पीटकर कर दिया अधमरा

Bhopal Minor Girl Abuse
सांकेतिक चित्र

भोपाल। युवती के प्रताड़ना से संबंधित तीन मामले थाने पहुंचे हैं। यह घटनाएं मध्य प्रदेश (Bhopal Molestation Case) की राजधानी भोपाल की है। एक मामले में आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। उसकी बुरी तरह से पिटाई लगाकर उसको अधमरा कर दिया। इधर, दूसरे मामले में एक युवती तालाब में कूद गई। वह पांच महीने से मायके (Bhopal Suicide Case) में रह रही थी। पुलिस घटना को सुसाइड का मामला मान रही हैं। यह दोनों घटनाएं रातीबड़ थाना क्षेत्र की है।

 

छेड़छाड़ का आरोपी अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने बताया कि छेड़छाड़ की घटना 23 जून की शाम 7 बजे नाथू बरखेड़ा की है। यहां 19 वर्षीय युवती रहती है जो हाईस्कूल की परीक्षा दे रही है। आरोपी रसूलिया निवासी रवि मारण (Ravi Maran) है। वह बुरी नीयत से युवती के घर में घुस गया था। युवती किचन में खाना बना रही थी। शोर सुनकर घर वाले और आस—पास के लोग आ गए। आरोपी रवि मारण को गांव वालों ने दबोच लिया। उसकी बेरहमी से पिटाई लगाई। फिर डायल—100 को फोन करके उसको सौंप दिया। रवि मारण की हालत देखते हुए पुलिस ने उसको सबसे पहले अस्पताल पहुंचाया।

 

मछुआरे ने देखी लाश

रातीबड़ थाने में ही महिला प्रताड़ना से जुड़ा दूसरा मामला पहुंचा है। यह घटना 23 जून की शाम 4 बजे की है। यहां नीलबड़ क्रेशर खदान पर दुर्गा प्रसाद धुर्वे मछली पकड़ रहा था। तभी किसी के कूदने की आवाज सुनाई दी। सूचना पर गोताखोरों ने छानबीन के बाद शव निकाला। शव की पहचान सरिता मरकाम पति प्रमोद मरकाम उम्र 20 साल के रुप में हुई। वह नाथू बरखेड़ा में मायके में रह रही थी। उसकी शादी कुछ साल पहले हुई थी। पति मीट की दुकान पर काम करता है।

यह भी पढ़ें:   MP Plantation Scam: पचास पेड़ों की कीमत साढ़े सत्रह लाख 

 

फोन पर धमकी

तीसरा मामला मिसरोद थाना क्षेत्र में 23 जून की दोपहर तीन बजे पहुंचा। यहां रुचि लाइफ स्कैप निवासी 24 वर्षीय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती मूलत: रीवा की रहने वाली है। वह प्रायवेट नौकरी करती है। उसके पास एक मोबाइल नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने अपनी पहचान नहीं बताई थी। उसने फोन पर कहा था कि वह उसको जान से खत्म कर देगा। उसकी वह लाश भी किसी को नहीं मिल सकेगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!