Bhopal News: पूर्व के प्रकरण में मिली जमानत का पुलिस की तरफ से अदालत में दर्ज कराया जाएगा विरोध

भोपाल। नाबालिग को अगवा करने वाला आरोपी कई दिनों से पीछा करके उससे छेड़छाड़ कर रहा है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है कि वह पूर्व के दर्ज प्रकरण में उसकी जमानत निरस्त कराने के लिए अदालत में पत्राचार भी करेगी। फिलहाल छेड़छाड़ के दर्ज नए प्रकरण में वह एफआईआर की भनक लगते ही फरार हो गया।
आधी रात घर के सामने पहुंचा
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 15 साल है। वह कक्षा पांचवीं की छात्रा है। उसकी कुछ महीना पूर्व थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उस वक्त आरोपी तरुण गुर्जर के कब्जे से वह बरामद की गई थी। जिस कारण उसके खिलाफ जनवरी, 2026 में अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। उस मुकदमे में वह जेल गया था। जहां से जमानत मिलने के बाद फिर वह नाबालिग का पीछा करके उसको आते—जाते छेड़छाड़ कर रहा था। परिजनों ने उसे काफी समझाया भी था। लेकिन, मनचले का कहना था कि वह उससे शादी करेगा। इस कारण वह उसके आते—जाते पीछा करके परेशान करता था। उसने जब अपनी हरकतें बंद नहीं की तो पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद मांगी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ 8—9 मई की रात एक बजे प्रकरण 392/26 दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस उसको गिरफ्तार करने पहुंची तो वह अपने घर से गायब था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।