MP Police News: भोपाल पुलिस कमिश्नर ने 80 दिन में 70 स्थानों पर जनसंवाद करके बनाया रिकॉर्ड

Share

MP Police News: शहर के 39 थाना क्षेत्रों में जनता के बीच ‘सृजन संवाद कार्यक्रम’ के तहत आम नागरिकों में पुलिस विभाग की तरफ से किए जा रहे प्रयासों की दी गई जानकारी,महिला-बच्चे समेत वृद्धों के बीच पहुंचकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया

MP Cop News
सड़क पर निरीक्षण करते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार। File Photo

भोपाल। राजधानी में पुलिस कमिश्ररेट प्रणाली शुरु हुए लगभग साढ़े चार साल बीत चुके हैं। इस दौरान तत्कालीन पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर और हरीनारायण चारी मिश्र ने तकनीकी संचार माध्यमों के जरिए जनता से संवाद किया। लेकिन, शहर के तीसरे पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (MP Cop News) ने सीधे जनता के बीच पहुंचकर संवाद करके एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पिछले 80 दिनों के भीतर 39 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भ्रमण करके 70 स्थानों पर जनता से संवाद किया। यह अब तक किसी पुलिस कमिश्नर की तरफ से किया गया पहला नवाचार हैं जो पुलिस मुख्यालय में चर्चा का विषय बन गया है।

पुलिस कमिश्नर ने युवाओं के बीच पहुंचकर चलाई मुहिम

पुलिस कमिश्नर से सुनियोजित तरीके से जनसंवाद कार्यक्रम को सृजन संवाद (Srijan Samvad) नाम देते हुए गरीब बस्ती को पहले फोकस किया। इस दौरान उन्हें पुरानी बीट प्रणाली में कमियां दिखाई दी। इसलिए उन्होंने माइक्रो बीट सिस्टम लागू कर दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि थाने में तैनात कर्मचारी को अपने बीट के महिला-बच्चों के अलावा वृद्धों के बीच मौजूदगी तय करने का लक्ष्य दिया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि गरीब बस्ती में सक्रिय होने वाले उपद्रवियों की जानकारी तुरंत थाने को मिलने लगी। इस संवाद के दौरान पुलिस कमिश्नर ने अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय अशासकीय संस्थाओं से जुड़कर समस्याओं को चिन्हित करने का भी काम किया। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Bhopal Police Commissioner Sanjay Kumar) ने युवाओं के बीच पहुंचकर सामुदायिक पुलिसिंग, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्ति, कैरियर मार्गदर्शन, जेंडर आधारित भेदभाव, बाल संरक्षण, सामाजिक न्याय एवं बच्चों के पुनर्वास जैसे विभिन्न संवेदनशील विषयों पर गंभीरता बरतने को लेकर मुहिम चलाई। सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में कार्यरत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उन्होंने अच्छा नवाचार करने पर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: करंट से झुलसकर किसान की मौत

पुलिस की छवि सुधारने में काम आ रही पहल

‘सृजन संवाद’ का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना एवं युवाओं को अपराध एवं नशे से दूर रखते हुए मुख्यधारा से जोड़ना है। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने इसकी शुरुआत 14 फरवरी से शुरु की थी। उन्होंने 05 मई को आखिरी बार संवाद किया। संवाद के जरिए ही ट्रैफिक जाम, अव्यवस्थित पार्किंग, पुलिस गश्त, सीसीटीवी निगरानी, रात्रि सुरक्षा, नशा कारोबार, अवैध हथियारों की गतिविधियों एवं सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याएं प्रमुख रूप से उन्हें सीधे जनता से पता चली। जिस कारण उन्होंने कई बदलाव जमीनी स्तर पर इस दौरान किए हैं। इस कारण जनता से सीधा संवाद करके पुलिस विभाग (Police Department) की छवि को सुधारने में यह नवाचार काफी चर्चित हो चुका है।

 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!