Exclusive News: एमबीबीएस बंगाली युवक के ‘खनानी ब्रदर्स’ से कनेक्शन

Share

Exclusive News: व्हाट्स एप पर प्लस 44 करके करता था कॉल ताकि सुरक्षा एजेंसियों की नजर में न आ सके,बैंक खातों के मनी ट्रेल की रिपोर्ट पर टिकी आगे की जांच

Exclusive News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पिछले साल दिसंबर में निर्देशक आदित्य धर की गुप्त जासूसी पर बनी चर्चित ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर में खनानी ब्रदर्स (Khanani Brothers) दिखाए गए थे। यह दो भाई जावेद खनानी (Javed Khanani) और अल्ताफ खनानी (Altaf Khanani) थे। यह दोनों पाकिस्तान में बने नकली नोट भारत में नेपाल के रास्ते होते हुए उत्तर प्रदेश में खपाने का दृश्य दिखाया गया था। कुछ ऐसे ही दृश्य पर केंद्रीत पुलिस को बंगाली युवक (Exclusive News)  की गतिविधियां लग रही है। जिसे भेापाल शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस ने दबोचा है। पुलिस को यकीन है कि वह किसी विचारधारा का समर्थक है जो देश को आर्थिक रुप से कमजोर करने की मुहिम में टूल है। वह दो दिन पहले ही नकली नोटों की भारी खेप के साथ पकड़ाया है।

एमबीबीएस करने के बाद नकली नोट चलाने के सिंडिकेट से जुड़ा

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना  पुलिस के अनुसार आरोपी सैफुल इस्लाम पिता अनवर उल इस्लाम उम्र 28 साल को सैफिया कॉलेज मैदान के पास से हिरासत में लिया गया था। वह पश्चिम बंगाल (West Bengal) के वीरभूम (Birbhum) जिले का रहने वाला है। आरोपी सैफुल इस्लाम (Saiful Islam) शाहपुरा (Shahpura) थाना क्षेत्र स्थित ई-8 अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) के सत्यम अपार्टमेंट (Satyam Appartment) में जून, 2024 से किराए में रह रहा था। उसने पहले कोलकाता (Kolkata) की एक कंपनी में नौकरी करने का खुलासा किया था। हालांकि छानबीन में पता चला कि वह एमबीबीएस (MBBS) करने के बाद नकली नोट चलाने के सिंडिकेट से जुड़ गया था। वह दो साल के भीतर शहर में लाखों रुपए को खपा चुका है। पुलिस को उसकी तलाशी लेने पर दो मोबाइल फोन के अलावा 500-500 रुपए के 280 नकली नोट (Counterfeit Currency) मिले थे। उसके पास से बरामद नकली नोट चार गड्डियों में थे। पुलिस ने बरामद नोट की कीमत एक लाख, 40 हजार रुपए बताई है। नोटों के परीक्षण में एक नंबर की सीरीज के कई नोट मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नकली नोट रखने और उसे चलाकर देश की आर्थिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का प्रकरण दर्ज कर किया था। जिला अदालत में उसे पेश करने के बाद पूछताछ के लिए उसे छह दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी को लेकर पुलिस उसके वीरभूम जिले में जाकर पड़ताल करने की भी तैयारी कर रही है। पुलिस को उसके पास मिले आई फोन से +44 नंबर लगाकर फोन करने की जानकारी मिली है। उन नंबरों की पूरी सूची बना ली गई है। जिसके बारे में भोपाल सायबर क्राइम (Cyber Crime) जानकारी खंगालने का काम शुुरु कर चुकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फरार चल रहा कुख्यात बदमाश जलगांव से पकड़ाया

हिंदूओं की कॉलोनी में रहकर मुस्लिम बस्ती में खपाए नोट

Exclusive News
सांकेतिक फोटो

आरोपी डॉक्टर सैफुल इस्लाम ने कोलकाता से एमबीबीएस का कोर्स किया है। वह काफी लग्जरी लाइफ भोपाल में जी रहा था। वह शाहपुरा इलाके में हिंदूओं की कॉलोनी में रहता था। जबकि नोट खपाने का काम पुराने शहर से करता था। ताकि जांच एजेंसियां पड़ताल करे भी तो वह सप्लाई चेन का नेटवर्क न खंगाल सके। इधर, पुलिस को जो मनी ट्रेल के बारे में जानकारी मिल रही है वह म्यांमार (Myanmar) के संगठित कुख्यात गिरोह के रास्ते दूसरे देशों पर पहुंच रही है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी आधिकारिक बयान देने से बच रही है। मनी ट्रेल का पता लगाने के लिए एक टीम अलग से काम कर रही है। पुलिस ने कुछ तथ्य जो सामने आए हैं वह केंद्रीय जांच एजेंसियों से भी साझा कर दिए हैं। जिसके बाद कोलकाता में स्थित घर और अन्य ठिकानों पर भी पड़ताल शुरु कर दी गई है।

वैश्विक स्तर का संगठित नेटवर्क

पुलिस को यकीन है कि आरोपी सैफुल इस्लाम किसी विचारधारा से प्रभावित हैं। हालांकि कोई आधिकारिक बयान पुलिस के अधिकारी नहीं दे रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी संगठित वैश्विक स्तर का संगठित नेटवर्क (Exclusive News) में आखिरी हिस्सा है। उसका पूरा नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए देशभर की एजेंसियां अलग-अलग तरीके से दबिश देने का काम कर रही है। दरअसल, आरोपी के कब्जे से बरामद नोट की छपाई और उसका कागज बहुत ज्यादा हैरान करने वाला है। उन नोटों की गुणवत्ता और उसकी प्रिटिंग में इस्तेमाल रंग को लेकर भी जांच एजेंसियों को चौंका दिया है। पुलिस को शक है कि किसी स्तर पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों ने प्रिंटिंग तकनीक को हासिल कर लिया है। पुलिस उन नोटों को परीक्षण कराने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के जानकार अफसरों से भी संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एम्बुलेंस से पहुंचाए गए व्यक्ति की मौत 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Exclusive News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!