Bhopal News: खेत में लापता नाबालिग का मिला कंकाल

Share

Bhopal News: कपड़ों के आधार पर परिजनों ने बेटी होने का दावा किया, डीएनए रिपोर्ट से मौत की वजह और पहचान को स्थापित करने का प्रयास शुरु

Bhopal News
क्राइम सीन पर एफएसएल जांच का साभार सांकेतिक चित्र

भोपाल। खेत में एक कंकाल मिला है। वह तीन हिस्सों में फैला हुआ था। इसलिए पुलिस ने हत्या की संभावना से इंकार नहीं किया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की सूखी सेवनिया थाना पुलिस कर रही है। कपड़ों के आधार पर थाना क्षेत्र से लापता एक नाबालिग के परिजनों ने उसकी अपनी बेटी होने का दावा किया है। जिसके संबंध में वैज्ञानिक तरीके से उसका आधार स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कपड़ो को देखकर परिजनों ने अपनी बेटी बताया

यह जानकारी देते हुए भोपाल देहात पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे (SP Pankaj Pandey) ने बताया कि कंकाल 07 मई की दोपहर ग्राम ढोख के खेत में मिला है। इसको सबसे पहले नाना भील (Nana Bhil) ने देखा था। कंकाल (Skeleton ) के अवशेष जिसमें सिर अलग और पैर वाला हिस्सा दूसरी जगह मिला है। शरीर पर सलवार सूट मिला है। जिसको देखकर अप्रैल महीने से लापता एक नाबालिग के परिजनों ने उसको अपनी बेटी बताया है। देहात एसपी ने बताया कि एफएसएल से इस संबंध में अभिमत लिया जा रहा है। कंकाल के अवशेष को मेडिको लीगल परीक्षण के लिए भेजा गया है। ताकि उससे कंकाल की उम्र, मौत की वजह और मौत के कारण सामने आ सकेंगे। सूखी सेवनिया थाना पुलिस ने मर्ग 26/26 कायम कर लिया है। दरअसल, जिस क्षेत्र में कंकाल है वह जंगल का भी है। यहां सर्पदंश होने की भी संभावनाएं हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस सभी संभावनाओं पर अलग-अलग वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर अपनी जांच कर रही है। यह सारे तथ्य मेडिको लीगल रिपोर्ट मिलने के बाद ही साफ हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: विदेश से लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!