Bhopal News: छात्रा की जिद माफी मांगे तो दर्ज नहीं होगी ज्यादती की एफआईआर

भोपाल। थाने में पिछले दो दिनों से घंटों युवक-युवती के बीच नाटकीय घटनाक्रम को लेकर विवाद होता रहा। युवती को झांसा देकर कमरे में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार किया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसका आरोपी छात्र से कहना था कि वह उसका भविष्य नहीं बिगाड़ना चाहती है। इसलिए थाने के भीतर दोस्तों के सामने वह माफी मांग ले। लेकिन, आरोपी इस बात को मानने राजी नहीं हुआ तो युवती ने ज्यादती का प्रकरण दर्ज करा दिया।
किताब दिलाने के बहाने कमरे में बुलाया था
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 22 साल है। वह मूलत: रायसेन (Raisen) जिले की रहने वाली है। यहां एक निजी कॉलेज से वह एमसीए का कोर्स कर रही है। इसके अलावा वह प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर रही है। इसी दौरान 7 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए उसकी अनुज पस्टारिया (Anuj Pastariya) से चैटिंग शुरु हुई। वह परीक्षाओं को लेकर कुछ किताब तलाश रही थी। जिसे दिलाने के बहाने उसने युवती को इंद्रपुरी (Indrapuri) स्थित किराए के कमरे में बुलाया। ऐसा करने का प्रयास उसने कई बार किया। हर बार इंकार पीड़िता ने कर दिया था। आरोपी ने 16 अप्रैल को किताब दिखाने के ही बहाने कमरे में बुलाया। यहां उसे नशीला पदार्थ मिलाकर दिए पानी पीने के बाद वह अचेत हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी को उसने अच्छे इंसान को रुप में देखा था। लेकिन, उसकी हरकतों के कारण वह टूट गई और अपने गांव चली गई। वहां से लौटकर युवती ने उससे मुलाकात करके माफी मांगने के लिए बोला। उसका कहना था कि उसकी एफआईआर से उसका भी भविष्य खराब हो जाएगा। लेकिन, उसे सुधरने का वह एक मौका देना चाहती है। इसलिए आरोपी अपनी गलती मान ले तो उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं कराएगी। जब उसने इंकार किया तो युवती ने 06 मई को पिपलानी थाने में प्रकरण 382/26 दर्ज करा दिया। मामले की जांच एसआई मोनिका मीणा (SI Monika Meena) कर रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के माता-पिता से संपर्क किया तो उन्होंने किसी तरह की मदद करने से इंकार कर दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।