Bhopal News: जिलाबदर बदमाश ने तोड़ा था सूने मकान का ताला

Share

Bhopal News: नाबालिग समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल समेत पांच लाख रुपए का माल बरामद

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। दस दिन पहले सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के एक मामले में नाबालिग समेत पांच आरोपियों को भोपाल (Bhopal News) शहर की टीटी नगर पुलिस ने दबोचा है। इसमें श्यामला हिल्स थाने का जिलाबदर बदमाश भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से मकान से चोरी गए जेवरातों के अलावा चोरी की एक मोटर साइकिल भी बरामद हुई है। जिसकी कीमत पुलिस ने पांच लाख रुपए बताई है।

एक साल के लिए किया था जिलाबदर

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार दशहरा मैदान के पास से मोहसिन खान उर्फ पलीत पिता स्वर्गीय सलीम खान उम्र 23 साल को हिरासत में लिया गया। वह श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना क्षेत्र स्थित प्रताप नगर (Pratap Nagar) का रहने वाला था। आरोपी मोहसिन खान उर्फ पलीत (Mohseen Khan@Palit) के खिलाफ दो दर्जन से अधिक अपराध पहले से दर्ज है। उसे पुलिस कमिश्नर कार्यालय से एक साल के लिए जिलाबदर (Externed) किया गया था। इसके बावजूद घुमते हुए मिलने पर उसके खिलाफ रासुका के तहत नया प्रकरण दर्ज किया गया। उससे पूछताछ की गई तो उसने माता मंदिर के पास सीआई होम्स (Sai Homes) के पीछे मकान में चोरी करने की वारदात भी कबूली। यहां चेतराम साहू पिता परशुराम साहू उम्र 38 साल के मकान में वारदात हुई थी। घटना के वक्त 25 अप्रैल को वह कजलीखेड़ा में भाई की सगाई कार्यक्रम में गया था। चेतराम साहू (Chetram Sahu) के मकान से चोर एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, एक जोडी सोने के कान के टॉप्स, चार चूडी, एक चांदी का कमरबंद, दो चांदी की चेन, दो चादी की पायल भी ले गए थे। मोहसिन खान उर्फ पलीत ने बताया कि इस वारदात में उसका साथ इमरान खान उर्फ चटकु पिता मोहम्मद युनुस खान उम्र 22 साल, सुजीत साहू उर्फ सुरजीत उर्फ जैकी पिता स्वर्गीय गंगाराम साहू उम्र 22 साल के अलावा एक नाबालिग ने भी सहयोग किया था। यह सभी आरोपी श्यामला हिल्स स्थित प्रताप नगर बस्ती में ही रहते हैं। इमरान खान उर्फ चटकु (Imran Khan@Chatuk) के खिलाफ सात प्रकरण पहले से दर्ज है। इसी तरह सुजीत साहू उर्फ सुरजीत उर्फ जैकी (Sujeet Sahu@Surjeet@jackey) पर भी चौदह मुकदमे पहले से दर्ज है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटर साइकिल भी मिली। जिसके संबंध में नाबालिग ने बताया कि उसने इमरान उर्फ चटकु की मदद से उसे शास्त्री नगर के पास सरस्वती नगर (Saraswati Nagar) से 15 अप्रैल को चोरी किया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भारत पेट्रोलियम कंपनी मैनेजर की हादसे में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!