MP Scam News: रिमांड अवधि मंगलवार को समाप्त होने जा रही, कल्चर डायरेक्टोरेट से भुगतान से जुड़ी जानकारी मांगने पुलिस ने नोटिस किया जारी

भोपाल। पूर्व आईपीएस एसके पांडेय के फर्जी हस्ताक्षर करके सरकारी खजाना लूटने के मामले में रिमांड पर मौजूद एडवोकेट राजकुमार पांडे से भोपाल शहर की हबीबगंज थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। उसकी रिमांड अवधि 05 मई को समाप्त होने जा रही है। इस बीच फर्जीवाड़े (MP Scam News) में कल्चरल डायरेक्टोरेट के कर्मचारियों के नाम सामने आ गए हैं। वहीं शुक्ला मेडम का साफ हो गया है कि वह अधिवक्ता के कार्यालय में तैनात पूर्व कर्मचारी है।
संगठित तरीके से किया जा रहा था फर्जीवाड़ा
एडवोकेट राजकुमार पांडेय (Rajkumar Pandey) ने संस्कृति संचालनालय (Directorate Of Culture) में कई फर्जी बिल पेश किए थे। यह बात तब उजागर हुई जब सिक्योरिटी एजेंसी के नए टेंडर जारी हुए। पुलिस को शुक्ला मेडम (Shukla Madam) की जानकारी मिल गई है। उन्हें भी नोटिस देकर पूछताछ कर ली गई है। उन्होंने एडवोकेट के कहने पर काम करने की जानकारी दी। हालांकि अभी वह दूसरी जगह पर नौकरी कर रही है। पुलिस उस व्यक्ति को तलाश रही है जिसने जाली हस्ताक्षर किए थे। जिससे फर्जीवाड़े के मूल तथ्य को कोर्ट (Court) के समक्ष प्रमाणित किया जा सके। इसके लिए अधिवक्ता को गिरफ्तार करने के बाद हबीबगंज(Habibganj) थाना पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया था। थाना प्रभारी संजीव चौकसे (TI Sanjeev Chauksey) ने बताया कि यह फर्जीवाड़ा संगठित तरीके से किया जा रहा था। इसमें आरोप प्रमाणित करने के लिए पूछताछ से ज्यादा दस्तावेजी संकलन ज्यादा महत्वपूर्ण तथ्य है। जिसमें अभी तक हुई पूछताछ में जो बातें सामने आई है। उसके लिए संस्कृति संचालनालय से कुछ रिकॉर्ड मांगे जा रहे हैं।
आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज
संस्कृति संचालनालय से जारी राशि जिन—जिन खातों में ट्रांसफर की गई उस संबंधित बैंकों को नोटिस देकर स्टेटमेंट मांगा गया है। जिसके आने पर राजकुमार पांडे को फिर रिमांड पर लिया जा सकता है। इधर, मामले में अन्य आरोपियों के नाम भी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। राजकुमार पांडे के खिलाफ जालसाजी का दर्ज यह पहला मामला नहीं हैं। वे एडवोकेट होने के बावजूद क्लासिक सिक्योरिटी एजेंसी (Classic Security Agency) चला रहे थे। उनके खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, सरकारी आदेशों की अवहेलना, जालसाजी समेत दस प्रकरण पहले से दर्ज है। यह सारे मामले टीटी नगर, एमपी नगर, कमला नगर और हबीबगंज थाने में दर्ज है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।