Bhopal News: किन्नरों के गुटों के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए मामले को संदिग्ध मान रही पुलिस

भोपाल। राजधानी में किन्नरों के बीच चल रहे क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। हालांकि भोपाल (Bhopal News) शहर की गोविंदपुरा पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर मामले की जांच कर रही है। आरोप तीन व्यक्तियों पर लगा है जिनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस को गोली चलने से संबंधित किसी तरह के प्रमाण भी नहीं मिले हैं।
हवाई फायर करने के नही मिले प्रमाण
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में किन्नर सिमी उम्र 38 साल की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है। वह बुधवारा गुट की तरफ से किन्नर (Kinnar) हैं। उन्होंने बताया कि वह सुभाष नगर होते हुए गौतम नगर (Gautam Nagar) ऑटो से जा रही थी। तभी बाइक (Bike) सवार तीन नकाबपोश आए और उनके जांघ के पास पिस्टल (Pistol) टिकाकर जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान गोली भी चलाई गई। आरोपों को लेकर एफएसएल के अलावा पुलिस टीम ने जाकर पड़ताल की गई। पुलिस को विवाद होने की जानकारी रखने वाले प्रत्यक्षदर्शी मिले हैं। लेकिन, किसी तरह के हवाई फायर या गोली चलने की आवाज सुनने से संबंधित प्रमाण नहीं मिले। पुलिस को जांच में पता चला है कि इस मामले में शिकायत तलैया, कोहेफिजा के अलावा ऐशबाग थाने में भी दर्ज करने का प्रयास किया जा चुका है। पुलिस को सिम्मी के साथ किसी अन्य किन्नर से रंजिश होने की जानकारी मिल रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।