Bhopal Molestation Case: विधवा भाभी पर देवर की थी बुरी नजर

Share

Bhopal Molestation Case: पति की मौत के एक पखवाड़े के बाद देवर ने की ऐसी गंदी हरकत

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भारतीय समाज में रिश्तों का बड़ा महत्व है। लेकिन, यह रिश्ते अब आधुनिक हो रहे संसार में कितने शून्य हो गए हैं इसकी बानगी उजागर हुई है। पीड़िता विधवा महिला है जिसके पति की एक पखवाड़े पहले ही मौत हुई थी। पति की मौत के बाद पत्नी सदमे में थी। लेकिन, उसके अकेलेपन का देवर इस तरह से फायदा उठाने (Bhopal Molestation Case) की कोशिश कर रहा था। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पांच साल पहले हुई थी शादी

शाहपुरा थाना पुलिस ने बताया 36 वर्षीय पीड़ित महिला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। पति की प्रायवेट नौकरी थी। घर में सास—ससुर और देवर के साथ रहते है। पिछले महीने पति की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने पति को कोरोना बताया था। इलाज के चलते 28 सितंबर को डॉक्टरों ने पीड़िता के पति को मृत घोषित कर दिया था।

देवर की डोली नीयत

पीड़िता ने बताया उसकी तेरहवीं के बाद सारा परिवार शोकाकुल माहौल में है। पति की मौत से पीड़िता पूरी तरह अभी उभरी भी नहीं थी। बुधवार रात घर में वह बैठी हुई थी। तभी उसका देवर जो उस वक्त नशे में था वह आया। देवर उसके सामने ही कपड़े उतारने लगा। जिसे देखकर पीड़िता कमरे से उठकर जाने लगी। भाभी को जाता देख देवर ने उसे पीछे से पकड़ लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर सास—ससुर उसके पास पहुंचे। दोनों को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया था। बुधवार रात पुलिस ने आठ बजे धारा 354क/1आई/506 (छेड़छाड़ और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Minor Girl Rape News:  कुरकुरे और राजश्री गुटखा मंगाकर फिर ऐसा किया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!