Bhopal Suicide Case: डिब्बे की मदद से फंदे पर झूला

Share

Bhopal Suicide Case: तीन व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Bhopal Suicide Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। डिब्बे पर चढ़कर एक व्यक्ति फंदे पर झूल (Bhopal Suicide Case) गया। इधर, दो अन्य व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तीनों घटनाएं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। घटना स्थल से किसी तरह का कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है। परिवार शोकाकुल होने के कारण अभी बयान पुलिस दर्ज नहीं कर सकी है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

बेटे ने देखा सबसे पहले

बिलखिरिया थाना पुलिस ने बताया लक्ष्मण बंजारा (Laxman Banjara) पिता घसीराम 55 साल का था। परिजनों ने बताया लक्ष्मण ग्राम अर्जुन नगर का रहने वाला था। उसके नाती—पोते है सारा परिवार एक साथ रहता है। सभी मजदूरी करते है। बुधवार घर के सभी लोग काम पर गए थे। शाम छह बजे लक्ष्मण का बेटा करन घर लौटा था। उसने देखा लक्ष्मण फंदे पर लटका हुआ है। जांच अधिकारी एएसआई बीपी सिंह (ASI BP Singh) ने बताया लक्ष्मण आटे के डिब्बे पर चढ़कर रस्सी से लोहे के पाइप में फंदा बनाकर लटका था। घटना स्थल से कोई सुसाइड (Bhopal Hanging Case) नोट नहीं मिला है।

शराब पीने का था आदी

अवधपुरी थाना पुलिस ने बताया प्रेम गुसरू (Prem Gusru) पिता केदारनाथ उम्र 23 साल का था। प्रेम को परिजनों ने तबीयत खराब होने पर 10 अक्टूबर को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उसे बुधवार सुबह 10 बजे हमीदिया अस्पताल रैफर कर दिया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे दोपहर साढ़े 12 बजे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी नंद किशोर चौधरी (Nand Kishore Choudhry) से संपर्क किया गया तो वे बातचीत के लिए उपलब्ध नहीं थे। इधर, नन्नूनाथ सपेरा उम्र 70 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। गुनना थाना पुलिस इसकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: लॉक डाउन में हुआ रेप, अनलॉक में हुआ उजागर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!