Bhopal Dowry Case: शादी के बाद प्रेमी ने दिया धोखा

Share

Bhopal Dowry Case: पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शादी के नौ साल बाद प्रेमी ने धोखा दे दिया। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। इस मामले में आरोपी पति और शिकायत करने वाली महिला विधि क्षेत्र से जुड़े हैं। इसकी पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। इधर, प्रताड़ना की शिकायत करने वाली महिला को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

लंदन में की थी पढ़ाई

शिकायत अरेरा कॉलोनी में रहने वाली महिला ने की है। महिला की उम्र 37 साल है जिसने फरवरी, 2011 में शादी की थी। महिला का ससुराल रायपुर में हैं। पति वेदांत शुक्ला (Vedant Shukla) के साथ वह मुंबई में रहने लगी। वह विधि की पढ़ाई के लिए लंदन स्थित आॅक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी भी गई थी। महिला थाना पुलिस ने पति के अलावा सास अमृता शुक्ला (Amrita Shukla) और ननद वर्तिका शुक्ला (Vartika Shukla) को आरोपी बनाया है। महिला का आरोप है कि उससे दहेज में 15 लाख रुपए मांगे जा रहे थे। पुलिस ने धारा 498ए/506/34 (प्रताड़ना, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) का मुकदमा दर्ज किया है।

फोन पर मिली धमकी

अशोका गार्डन थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव (Alok Shrivastava) ने बताया कि 13 अक्टूबर की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे धारा 507 फोन पर धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने जहांगीराबाद थाने में दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मुकदमे को वापस लेने के लिए उसको धमकियां फोन पर मिल रही है। पुलिस उस फोन के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: गर्भवती पत्नी करती रही इंतजार, पति ने चुपचाप कर ली दूसरी शादी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!