Bhopal News: अश्लील फिल्म दिखाकर आठ साल की बच्ची से ज्यादती

Share

Bhopal News: चीख सुनकर तीसरी कक्षा की छात्रा को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया, जनता ने पीट—पीटकर अधमरा किया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी एक बार फिर शर्मसार हो गई। महज आठ साल की बच्ची से 41 साल के एक व्यक्ति ने ज्यादती की। यह मामला भोपाल (Bhopal News) देहात के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र का है। ऐसा करने से पहले उसने घर के भीतर उसे अश्लील फिल्म मोबाइल में दिखाई थी। बच्ची की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों और बस्ती के लोगों ने आरोपी के चंगुल से पहले उसे मुक्त कराया। इसके बाद आरोपी को जमकर पीट—पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाइल पर अश्लील फिल्में दिखाने लगा

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार बच्ची कक्षा तीसरी की छात्रा है जो सरकारी स्कूल में पढ़ती है। माता—पिता सफाई का काम करते है। वह काम पर गए हुए थे। तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी ने उसे घर पर बुलाया। उसने कहा कि वह किराना दुकान से सामान लेकर आए। वह सामान लेकर उसके पास पहुंची। इसके बाद आरोपी उसे मोबाइल (Mobile) पर अश्लील फिल्में दिखाने लगा। बच्ची समझ नहीं पाई। इसी बीच आरोपी ने अपने प्रायवेट पार्ट दिखाकर उसके साथ गंदी हरकत करना शुरु कर दिया। इस कारण उसने पुकार लगाकर लोगों से मदद मांगी। उसकी करुण पुकार सुनकर आरोपी के घर पहुंचे लोगों ने उससे दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। वह भागने लगा तो उसे दबोचा गया। जिसके बाद आरोपी के सारी गंदी हरकत का उसने खुलासा किया। जनता ने उसके मोबाइल पर दर्जनों अश्लील फिल्में देखी। जिसके बाद आगबबूला भीड़ ने उसको बुरी तरह से पीटना शुुरु कर दिया। यह वारदात 06 मार्च की दोपहर लगभग एक बजे हुई थी। मासूम बच्ची के माता—पिता को बुलाया। तब तक घटना की जानकारी पुलिस तक भी पहुंच गई थी। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ ज्यादती, अश्लील फिल्म दिखाने और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण 106/26 दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात को लेकर बस्ती में जन आक्रोश है। इसलिए आरोपी को काफी सुरक्षा घेरे में जिला अदालत में पेश करने की तैयारी पुलिस की तरफ से की जा रही है। जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी की शादी नहीं हुई है। उसकी गतिविधियां भी संदिग्ध थी। जिस कारण घर में भी उसके परिजनों के साथ उसकी कलह होती थी। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   कांग्रेस नेताओं के सामने ‘घुटना टेक’ हुए एसडीएम, कलेक्टर ने थमाया नोटिस

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!