Bhopal News: हादसे में ऑटो चालक समेत सवारी भी जख्मी, टक्कर मारने वाली कार बनी पहेली

भोपाल। बाइक सवार दो व्यक्तियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस मामले में अभी आरोपी वाहन चालक की पहचान होना बाकी है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के गुनगा थाना क्षेत्र की है। बाइक कार या फिर ऑटो से पहले टकराई यह साफ होना बाकी है। हादसे में ऑटो में सवार दो यात्री भी घायल हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
होली मनाने जा रहे थे युवक
गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार सड़क हादसे में चंदन सेहरिया पिता मोती लाल सेहरिया उम्र 36 साल और संदीप मेहरा पिता ग्यारसी लाल मेहरा उम्र 27 साल की मौत हो गई है। चंदन सेहरिया (Chandan Sehriya) गुनगा थाना क्षेत्र के ग्राम कलारा का रहने वाला है। जबकि संदीप मेहरा (Sandeep Mehra) भी उसी गांव में रहते थे। दोनों 04 मार्च की शाम लगभग पांच बजे बैरसिया में होली मनाने के लिए जा रहे थे। सड़क दुर्घटना ग्राम सेमरी के पास हुई थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि मृतक जिस बाइक (Bike) पर सवार थे उसको पहले किसी कार (Car) ने पीछे से आकर टक्कर मारी थी। जिसके बाद वह असंतुलित होकर सामने से आ रहे ऑटो (Auto) में जा भिड़े। उसी ऑटो में सवार दो यात्रियों को भी चोटें आई है। उन्हें बैरसिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो में ड्रायवर समेत पांच लोग सवार थे। फिलहाल गुनगा थाना पुलिस ने मर्ग 07—08/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद घायलों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस की तरफ से आगे कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच हवलदार मनोज वर्मा (HC Manoj Verma) कर रहे हैं
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।