MP News : कार और मैजिक में टक्कर, 3 की मौत 5 घायल

Share

बिहार जा रही थी कार, मैजिक सवार लोगों की हुई मौत

Jabalpur Accident
सांकेतिक फोटो

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में भीषण सड़क हादसा (Jabalpur Accident) हो गया। कार और लोडिंग वाहन मैजिक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल हुए है। जानकारी के मुताबिक मैजिक सवार तीनों लोग हादसे के शिकार हो गए। घायलों में 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना गोसलपुर थाना इलाके के बरनू तिराहे पर शुक्रवार देर रात हुआ। गोसलपुर थाने के प्रभारी संजय भलावी ने बताया कि मैजिक चालक रांझी का रहने वाला था। वो घर की तरफ लौट रहा था। वहीं कार सवार लोग बिहार जा रहे थे। मैजिक सवार 40 वर्षीय मनोहर, 35 वर्षीय मनोज शर्मा और एक अन्य की मौत हुई है।

सीएम शिवराज ने जताया दुख

जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों के हताहत और घायल होने का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ‘माफियाराज’, पुलिस पर चढ़ाया ट्रैक्टर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फुटपाथ पर खाना बनाने से पहले रोका फिर किया हमला
Don`t copy text!