Bhopal Murder News: सीने में चाकू घोंपकर युवक की हत्या

Share

Bhopal Murder News: वारदात में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, एक साल से चली आ रही रंजिश होली वाले दिन खूनी संघर्ष

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सीने में चाकू घोंपकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। ​भोपाल (Bhopal Murder News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें शामिल एक आरोपी के साथ मरने वाले युवक की एक साल से रंजिश चली आ रही है।

एक साल पहले भी हुआ था विवाद

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार अरविंद मीणा पिता हल्केराम मीणा उम्र 21 साल प्रताप नगर (Pratap Nagar) छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहते थे। वे कोतवाली में स्थित चौक बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करते थे। अरविंद मीणा (Arvind Meena)04 मार्च को होली मनाने अपने दोस्तों के साथ निकले थे। अरविंद मीणा और अजय जब शाम सात बजे बेस्ट प्राइज (Best Price) के सामने से निकले तो कार (Car) चालक ने उन्हें ओवरटेक किया। उसके भीतर आरोपी नरेंद्र सिंह उर्फ निक्की (Narendra Singh@Nikky), विक्की उर्फ विकास(Vikky@Vikas), ऋषि दांगी (Rishi Dangi) और आशीष राजपूत (Ashish Rajput) सवार थे। आरोपियों में शामिल नरेंद्र सिंह और विक्की के साथ एक साल पहले भी विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर फिर आरोपियों ने विरोध करते हुए उसको घेरकर पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान अजय उनके चंगुल से छूटकर भागा और परिवार को खबर कर दी। परिवार मौके पर पहुंचा तो उसके सीने में चाकू घुपा हुआ था। यह पता चलने पर निशातपुरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का प्रकरण 149/26 दर्ज किया। इधर, इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद अरविंद मीणा की मौत हो गई। निशातपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 18/26 कायम कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के वक्त मौजूद कार को भी जब्त किया गया है। चाकू का वार विक्की उर्फ विकास ने किया था। मामले की जांच एसआई श्रीकांत द्विवेदी (SI Shrikant Diwedi) कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डिवाइडर से टकराकर जख्मी युवक की मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!