Bhopal News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत

Share

Bhopal News: टोल प्लाजा के पास हुई दुर्घटना, शव की पहचान और टक्कर मारने वाले वाहन को लेकर सामने आना बाकी है कई तथ्य

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र में हुई है। घायल को इलाज के लिए जेपी अस्पताल ले जाया गया था। वहां से घटना के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी। पुलिस के पास अभी आरोपी वाहन चालक से लेकर कई अन्य तथ्य पता नहीं चले हैं।

वाहन का नहीं हो सका अभी तक खुलासा

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 04 मई की रात साढ़े सात बजे हुई थी। हादसा 11 मील चौराहे के नजदीक टोल प्लॉजा के पास हुआ था। शव की पहचान बसंत कुमार इक्का (Basant Kumar Ikka) पिता प्रेम साई इक्का उम्र 37 साल के रूप में हुई हैं। मृतक मूलत छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। यहां पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी (Indrapuri) के पास राज होम्स (Raj Homes) फेज—2 में रहता था। प्रेम साई इक्का को जिस वाहन ने टक्कर मारी उसका खुलासा नहीं हो सका है। वहीं यह बातें भी सामने नहीं आई है कि वह घटना स्थल पर क्या करने गया था। मामले की जांच एसआई प्रेमनारायण द्विवेदी (SI Premnarayan Diwedi) कर रहे हैं। मिसरोद पुलिस ने मर्ग 36/25 कायम कर लिया है। थाना पुलिस ने मौत होने की पुष्टि जरुर की है। घटना को लेकर जांच अधिकारी सवाल—जवाब के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: क्लीनिक में युवती से छेड़छाड़ का आरोप

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!