Bhopal News: स्मार्ट सिटी होटल के कमरे में बलात्कार

Share

Bhopal News: पति से अलग रहने वाली युवती को अपनाने का झांसा देकर दो साल तक करता रहा ज्यादती

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। होटल के कमरे में बलात्कार का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। पीड़िता पति से अलग रहती थी। जिसको अपनाने का झांसा देकर आरोपी दो साल से उससे शारीरिक संबंध बना रहा था। यह पूरा मामला तब थाने पहुंचा जब आरोपी गुपचुप तरीके से शादी करने जा रहा था। हालांकि इस बात का खुलासा पुलिस ने एफआईआर में नहीं किया है। अशोका गार्डन थाने में दर्ज प्रकरण की जांच एसआई योगिता जैन (SI Yogita Jain) कर रही है।

होटल में अक्सर लेकर आता था आरोपी

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार यह घटनाक्रम 8 मार्च, 2021 से शुरू हुआ था। यह सिलसिला जनवरी, 2023 तक जारी रहा। पीड़िता गौतम नगर इलाके की रहने वाली है जिसकी उम्र 21 साल है। वह पति से विवाद के बाद अलग रहती थी। इसी दौरान आरोपी तालिब अली (Talib Ali) से उसकी पहचान हुई। आरोपी ने गौतम नगर स्थित मकान के अलावा कई बार होटल स्मार्ट सिटी (Hotel Smart City) के कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए थे। बयानों के आधार पर पुलिस ने 24 फरवरी की दोपहर साढ़े तीन बजे 79/23 धारा 376—2—एन कई बार ज्यादती का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: करंट से झुलसकर मौत
Don`t copy text!