मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक दिल्ली रवाना

Share

MP Political News: शबरी माता की जयंती के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की थी शिवराज सिंह चौहान की तारीफ, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी शराब नीति को लेकर अभिनंदन कार्यक्रम टाला

भोपाल। मध्यप्रदेश (MP Political News) में इस साल विधानसभा चुनाव है। इस कारण हर गतिविधि को सामान्य नजरिए से नहीं लिया जा सकता। इसी बीच शनिवार दोपहर प्रदेश में अचानक हलचल हो गई। दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) दिल्ली तलब कर लिए गए। उनके कारकेड को निकालने के लिए मैदानी पुलिस क​र्मचारियों को सक्रिय किया गया। भाजपा—कांग्रेस समेत अन्य दलों में इस गतिविधि को लेकर कानाफूसी चल रही है।

यह रही परिस्थितियां

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री निवास से गांधी नगर विमानतल पर अचानक कारकेड निकालने के लिए इंतजाम किए गए। इस हलचल के मायने निकलने लगे। इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शुक्रवार को सतना के दौरे पर थे। यहां माता शबरी की जयंती पर कोल समाज का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की काफी प्रशंसा केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की थी। उन्होंने जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम का एक संस्मरण भी मंच से साझा किया था। अचानक यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री निवास या भाजपा कार्यालय की तरफ से कोई आधिकारिक बयान दोपहर साढ़े तीन बजे तक जारी नहीं किया गया था। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी शराब नीति को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन कार्यक्रम टाल दिया था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Covid-19 News: बंदी की मौत के बाद खुला कोविड पॉजिटिव होने का राज

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!