Bhopal News: ससुराल से घर जा रहे युवक को टक्कर मारी

Share

Bhopal News: दुर्घटना के चार दिन बाद अज्ञात वाहन के खिलाफ दर्ज हुआ दुर्घटना का मामला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। ससुराल से अपने घर जा रहे एक व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी। यह हादसा पांच दिन पहले हुआ था। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी वाहन का पता चल सकेगा।

कुछ दूर के लिए जख्मी ने ली थी लिफ्ट

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना की सूचना बैरसिया जनरल अस्पताल (Berasia General Hospital) से 5 नवंबर को मिली थी। जिसकी जांच करने हवलदार विपेन्द्र शर्मा (HC Vipendra Sharma) को भेजा गया था। वे ललरिया पुलिस चौकी में तैनात हैं। जख्मी बबलू शाक्या पिता मुन्नालाल शाक्य उम्र 30 साल है। वह छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर फेज—3 में रहता है। पुलिस ने जांच के बाद 9 नवंबर को 780/22 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने का मामला) दर्ज किया है। बबलू शाक्या (Bablu Shakya) ने बताया कि दुर्घटना कुल्होर जोड से पहले हुई थी। वह बबचिया गांव में स्थित ससुराल से अपने घर जा रहा था। उसने पहले बाइक वाले से लिफ्ट ली थी। इसके बाद वह पैदल जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी थी। उसको साले रवि शाक्या (Ravi Shakya) ने अस्पताल में भर्ती कराया था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दलित नाबालिग से मौसा ने किया बलात्कार
Don`t copy text!