Bhopal News: बिहार के छपरा में रहने वाले व्यक्ति पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज

Share

Bhopal News: पति से तलाक के बाद शादी करने का झांसा देकर पांच साल करता रहा शारीरिक शोषण

Bhopal News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। पति—पत्नी के बीच घरेलू कलह का एक व्यक्ति ने फायदा उठाया। आरोपी ने तलाक लेने के बाद पीड़िता से शादी का झांसा दिया था। इस दौरान वह शारीरिक शोषण करता रहा। इस मामले का आरोपी बिहार के छपरा जिले का रहने वाला है। मुकदमा भोपाल (Bhopal News) सिटी के बागसेवनिया थाने में दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम जल्द बिहार रवाना होने वाली है।

बिहार पुलिस ने नहीं लिया संज्ञान

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 30 साल है। उसकी करीब बारह साल पहले शादी बिहार के छपरा (Chhapara News) जिले में हुई थी। पहले पति से उसके दो बच्चे भी है। शादी के कुछ साल तक पति—पत्नी के बीच सबकुछ सामान्य चलता रहा। लेकिन, बाद में उनके बीच कलह होने लगी। दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई। उसी दौरान पीड़िता के ससुराल के नजदीक रहने वाले आरोपी पुरुषोत्तम सिंह (Puroshottam Singh) ने उसका साथ देने का वादा किया। उसने तलाक के बाद शादी करने का झांसा दिया। वह महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। पिछले दिनों महिला का पति से तलाक हो गया। जिसके बाद आरोपी पुरुषोत्तम सिंह मुकर गया। इस मामले की शिकायत पहले बिहार पुलिस से की गई थी। लेकिन, पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। नतीजतन उसने बागसेवनिया थाना पुलिस से मदद मांगी। आरोपी ने मायके में भी आकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। इस मामले में पुलिस ने 26 मई की रात लगभग 10 बजे 361/22 धारा 376(2)एन कई बार बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता यहां अमराई इलाके में रहती है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सोशल मीडिया फ्रेंड की कायराना हरकत

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!