30 हजार अरब रुपए के देह बाजार में से 40 प्रतिशत पर काबिज हैं ये 12 देश

Share

prostitution economics नई दिल्ली। दुनिया में देह व्यापार को सबसे पुराना धंधा माना जाता है। अलग—अलग देशों में इसके लिए नियम कानून भले ही सख्त, लचीले या ना के बराबर हों, लेकिन हर देश और समाज में हर वक्त देह व्यापार खूब फलता फूलता रहा है। अपराध के जानकार कहते हैं कि नशे और हथियार के कारोबार के साथ देह व्यापार का सीधा संबंध है। यह तीनों तरह के कारोबार मिलकर लगभग आधी अपराध की दुनिया को नियंत्रित करते हैं। हथियार और नशे के बाद यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा काला कारोबार है। दिलचस्प यह है कि करीब 30 हजार अरब रुपए के इस कारोबार के करीब 40 प्रतिशत हिस्से पर महज 12 देशों का कब्जा है। इसमें भी दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला चीन देह व्यापार के मामले में सबसे आगे है।

1. चीन: 73 अरब डॉलर यानी 5100 अरब रुपए का देह व्यापार
दुनिया का सबसे बड़ा यौन कारोबार उस देश में होता है जहां देह व्यापार गैरकानूनी है। चीन में सरकार यौनकर्मियों के साथ अपराधियों की तरह पेश आती है। समय समय पर छापे मारे जाते हैं लेकिन इसके बावजूद चीन के मसाज पार्लरों, बारों और नाइट क्लबों में यह फलता फूलता रहा है। यहां सालाना 5100 अरब रुपए का देह व्यापार होता है, जो तेजी से बढ़ रहा है।

2. स्पेन: 26.5 अरब डॉलर यानी 1845 अरब रुपए
यूएन यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक 39 फीसदी स्पेनिश पुरुषों ने एक बार यौनकर्मी से संबंध बनाए हैं। 2009 में स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक सर्वे किया जिसमें 32 फीसदी पुरुषों ने यह स्वीकार किया। यह हॉलैंड और ब्रिटेन की तुलना में 14 फीसदी ज्यादा है। यहां का सालाना देह का कारोबार 1845 अरब रुपए का है।

3. जापान: 24 अरब डॉलर यानी 1671 अरब रुपए
देह व्यापार जापान के इतिहास के साथ जुड़ा है। 1956 के एंटी प्रोस्टिट्यूशन एक्ट के मुताबिक, “कोई भी व्यक्ति यौनकर्मी नहीं बनेगा और ना ही ग्राहक बनेगा।” कानूनी कमियों के चलते जापान में सेक्स उद्योग शुरू हुआ, यह उद्योग खुद को देह व्यापार नहीं कहता है। सालाना 1671 अरब रुपए के कारोबार के साथ जापान दुनिया का तीसरा बड़ा देह व्यापार का अड्डा है।

यह भी पढ़ें:   किस वजह से बेघर भटकने को मजबूर हैं दुनिया की सात करोड़ आबादी?

4. जर्मनी: 18 अरब डॉलर यानी 1254 अरब रुपए
अनुमान के मुताबिक जर्मनी में 40,000 सेक्स वर्कर हैं। यह कानूनी है लेकिन सामाजिक दशा और अधिकारों से जुड़े कई नियम हैं। यौनकर्मियों को दूसरे पेशों की तरह सामाजिक सुरक्षा मिल सकती है। देह व्यापार के लिए मजबूर करना या स्थिति का लाभ उठाना अपराध है। दुनिया के चौथे सबसे बड़े देह बाजार का सालाना आंकड़ा 1254 अरब रुपए के बराबर है।

5. अमेरिका: 14.6 अरब डॉलर यानी 1017 अरब रुपए
अमेरिका में आम तौर पर देह व्यापार कानूनी है। हालांकि नेवाडा राज्य के कुछ इलाकों में यह गैरकानूनी है। अमेरिका में देह व्यापार के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन किया जा सकता है। इस कारोबार से जुड़े लोगों को टैक्स, कर्मचारियों की हिफाजत, न्यूनतम मजदूरी, बीमा, मेडिकल जांच के नियम मानने पड़ते हैं। यह पांचवां सबसे बड़ा बाजार है, कुल सालाना कारोबार 1071 अरब रुपए से ज्यादा का है।

6. दक्षिण कोरिया: 12 अरब डॉलर यानी 836 अरब रुपए
हालांकि दक्षिण कोरिया में यह गैरकानूनी है लेकिन कोरियन वुमेन्स डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट कुछ और ही कहानी बयान करती है। दक्षिण कोरिया में देह व्यापार का कारोबार 12-13 अरब डॉलर यानी 836 अरब रुपए से ज्यादा का है। यह जीडीपी का 1.6 फीसदी है। रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोरिया के 20 से 64 साल के 20 फीसदी पुरुष महीने में औसतन 580 डॉलर देह व्यापार पर खर्च करते हैं।

7. भारत: 8.4 अरब डॉलर यानी 585 अरब रुपए
आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे बड़े देश, भारत में देह व्यापार से जुड़ा कानून बड़ा उलझा हुआ है। पैसे के लिए सेक्स करना कानूनी है लेकिन सार्वजनिक जगहों पर, होटल में ऐसा करना, अड्डा चलाना या इसे बढ़ावा देना गैरकानूनी है। निजी आवास में बालिग के साथ आपसी सहमति से सेक्स करना कानूनी है। सालाना कुल कारोबार के मामले में 585 अरब रुपए के साथ भारत सातवें स्थान पर है।

8. थाइलैंड: 6.4 अरब डॉलर यानी 446 अरब रुपए
यह देश भी सेक्स टूरिज्म के लिए मशहूर है। थाइलैंड में देह व्यापार कानूनी है। यहां खास जगहों पर ही देह व्यापार की अनुमति है। स्थानीय अधिकारी कभी कभार यौनकर्मियों की रक्षा भी करते हैं। वियतनाम युद्ध के बाद से ही थाइलैंड सेक्स टूरिज्म के लिए मशहूर हुआ। 446 अरब रुपए के कारोबार के साथ यह आठवां सबसे बड़ा बाजार है।

यह भी पढ़ें:   फिलीपींस के बाद न्यूजीलेंड दूतावास ने बढ़ाई मुश्किलें

9. फिलीपींस: 6 अरब डॉलर यानी 418 अरब रुपए
देह व्यापार फिलीपींस में गैरकानूनी है। लेकिन सब जानते हैं कि फिलीपींस सेक्स टूरिज्म के लिए किस हद तक बदनाम है। बहुत ज्यादा गरीबी और इंटरनेट तक आसान पहुंच ने इस देश को सेक्स टूरिज्म के लिए चुंबक जैसा बना दिया है। बच्चे और नाबालिग भी इसका शिकार हो रहे हैं। यहां फिलहाल 418 अरब रुपए का यह बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसके आने वाले सालों में पहले पांच स्थानों में आने के आसार हैं।

10. तुर्की: 4 अरब डॉलर यानी 279 अरब रुपए
तुर्की में देह व्यापार कानूनी है लेकिन देह व्यापार को बढ़ावा देना प्रतिबंधित है। तुर्की का अप्रावसन कानूनी देह व्यापार के लिए तुर्की आने की इजाजत नहीं देता है। लेकिन इसके बावजूद तुर्की 10वें नबंर पर है, अपनी 279 अरब रुपए की कारोबारी क्षमता के आधार पर।

11. स्विट्जरलैंड: 3.5 अरब डॉलर यानी 244 अरब रुपए
स्विट्जरलैंड में देह व्यापार के अड्डे को आम तौर पर “सेक्स रूम” कहा जाता है। इसे सरकार से वित्तीय मदद भी मिलती है। यह शहर के केंद्र से बाहर होते हैं। वहां शावर, लॉकर, डेस्क और वॉशिंग मशीन भी होती है। ज्यूरिख शहर ने तो देह व्यापार के ठिकाने को शहर से दूर बसाने के लिए 26 लाख डॉलर भी दिए। ​यहां सालाना कारोबार 244 अरब रुपए का आंका गया है।

12. इंडोनेशिया: 2.25 अरब डॉलर यानी 157 अरब रुपए
इंडोनेशिया में देह व्यापार गैरकानूनी है। इसे नैतिक अपराध माना जाता है। लेकिन इसके बावजूद मुस्लिम बहुल इंडोनेशिया में देह व्यापार काफी फैला हुआ और संगठित है। यूनिसेफ के मुताबिक इंडोनेशिया में देह व्यापार से जुड़ी 30 फीसदी युवतियां नाबालिग है। 157 अरब रुपए का यह बाजार भी तेजी से फैल रहा है।

Don`t copy text!