Gujrat Crime: दो दशक से पति के गुनाह को छुपाकर बचा रही थी पत्नी

Share

जब यातना का हुआ अहसास तो पुलिस की मदद से रंगे हाथों रंगरेलियां मनाते पकड़ाया

Agra Marital Affairs
सांकेतिक तस्वीर

गांधीनगर। औरत चुप है तो चुप है। लेकिन, जब वह बोलती है तो वह शक्ति का प्रतीक बन जाती है। मामला गुजरात (#Gujrat Crime) की राजधानी गांधी नगर (#Gandhi Nagar Crime) से सामने आया है। पीड़ित एक महिला है जो पति की हरकतों से परेशान थी। बड़े बच्चे होने के बावजूद वह दूसरी महिला से संबंध (# Gujrat Extra Martial Affair ) रखता था। इस बात की जानकारी पत्नी को भी थी। वह दो दशक तक इस यातना को झेलती रही। लेकिन, एक दिन उसके संयम के बांध ने आपा खो दिया। वह पुलिस के पास पहुंच गई। उसने अपनी पीड़ा पुलिस को बताई। उसकी बात सुनने के बाद पुलिस भी मदद को तैयार हो गई। पत्नी की निशानदेही पर ही पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा। जहां उसका पति दूसरी महिला के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने पति और उसकी कथित प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है।

गुजरात (@ Gujrat Extra Martial Affair) की राजधानी गांधी नगर (@ Gandhi Nagar Extra Martial Affair ) के डभोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र का यह मामला है। यहां रहने वाली महिला ने उसके पति के किसी और महिला से संबंध के चलते मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 20 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटे और एक बेटी है। शादी के समय से ही पति गांव में ही रहने वाली एक युवती के साथ मिलता—जुलता था। शादी के कुछ समय तक पति की इस हरकत का उसे कोई अंदाजा नहीं था। अचानक एक दिन पति के फोन पर उस महिला का फोन आया। पति उस महिला से बात कर रहे थे तो पत्नी ने उसकी सारी बात सुन ली। महिला के बारे में पति से पूछने पर उसने उसके साथ अवैध संबंधों के बारे में महिला को बता दिया था। बदनामी के डर से महिला ने पति की इस हरकत को परिजनों के सामने नहीं आने दिया। वह चुपचाप पति की ज्यादती को सहती चली गई। पति रात भर उस महिला के साथ ही समय गुजारता था। बच्चे बड़े हुए और पिता की इस हरकत के बारे में उन्हें भी पता चल गया था। महिला की बेटी की शादी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:   पूर्व डीजीपी ने बहू से जबरिया मांगी किडनी

पीड़ित महिला का यह भी कहना है कि उस महिला के वजह से उसकी जमीन भी बिक चुकी है। घर खर्च के लिए पति पैसे भी नहीं देते है। इस सब बातों से तंग आकर महिला ने पति की शिकायत थाने में दर्ज कराई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को उसकी प्रेमिका के घर से रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में पति की कथित प्रेमिका को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विवाहेत्तर संबंध (# Gujrat Extra Martial Affair) और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है।

Don`t copy text!