UP Murder Mystery : झाड़ियोेें में मिली महिला की लाश, आधे कपड़े नहीं थे शरीर पर

Share

पुलिस की टीमें महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने मे जुटी

 

Uttar Pradesh Murder Mystery
सांकेतिक चित्र

आगरा। उत्तर प्रदेश (#Uttar Pradesh Crime) के आगरा (#Agra Crime) जिले के मथुरा थाना क्षेत्र में महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के आधे कपड़े शरीर पर नहीं होने (Semi Nude) से पुलिस मामला दुष्कर्म (Uttar Pradesh Rape का मान रही है। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की टीमें मशक्कत कर रही है।

घटना उत्तर प्रदेश (@Uttar Pradesh Rape & Murder) के आगरा (@Agra Rape & Murder) जिले में मथुरा थाना हाईवे क्षेत्र में रविवार रात की है। यहां पुलिस को भरतपुर तिराहे के पास रेलवे लाइन किनारे बने खाली मैदान की झाड़ियों में महिला का शव मिला था। लोगों ने पुलिस को बताया कि रविवार होने के कारण सभी बच्चे खाली मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। उसी दौरान बच्चों की गेंद झाड़ियों में चली गई थी। बॉल निकालने गए बच्चों ने महिला के शव को सबसे पहले देखा था। बच्चों ने लोगों को बुलाकर लाश की जानकारी दी। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि महिला के सिर पर भारी चीज से प्रहार करके हत्या की गई है। महिला के आधे शरीर पर कपड़े नहीं है। पुलिस ने ज्यादती की आशंका से इनकार नहीं किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या और ज्यादती का मामला साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: बच्ची को नहीं तलाश पा रही देश की सबसे बड़ी एजेंसी सीबीआई

यह भी पढ़ें:   Uttar Pradesh Murder: झाड़ियों में मिला शव, ज्यादती के बाद हत्या की शंका

घटनास्थल की जांच फोरेंसिक टीम ने भी की है। उसको छानबीन के दौरान शराब की बोतल भी मिली है। महिला के शरीर पर पेटीकोट, साड़ी और ब्लाउज था। हाथों में कांच की चूड़ियां भी थी। उसके चेहरे को जानवरों ने भी नोंच खाया हुआ था। महिला शादीशुदा लग रही है। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान और खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हकीकत से पर्दा हट सकेगा

Don`t copy text!