Extramarital Affair: Uttar Pradesh में पत्नी ने पति का काटा प्रायवेट पार्ट

Share

आधी रात सोते वक्त हंसिया से काटा, आरोपी महिला फरार

Uttar Pradesh
सांकेतिक फोटो

कुशीनगर। पति के अवैध संबंधों (Extramarital Affair) से तंग एक पत्नी ने दिल दहला देने वाला कदम उठा लिया। मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Crime) के कुशी नगर (Kushi Nagar Crime) जिले का है। पत्नी ने आधी रात को जब पति गहरी नींद में था उसका प्रायवेट पार्ट (Private Part) काट दिया। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पत्नी फिलहाल फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश (#Uttar Pradesh) के कुशी नगर (#Kushi Nagar) जिले में हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद लोग हैरान रह गए। पुलिस ने बताया कि घटना कुबेरस्‍थान थाना क्षेत्र के सरायडीह गांव की है। यहां एक युवक जो ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक का काम करता है। करीब आठ साल पहले उसकी शादी वही पर मजदूरी करने वाली झारखंड़ की महिला के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी है। आरोपी पत्नी को अपने पति पर किसी और युवती के साथ अवैध संबंध होने का शक था। जिसकी वजह से दोनों में आए दिन झगड़ा होता था। घटना वाली रात पति देर रात घर शराब के नशे में पहुंचा था। दोनों में इसी बात को लेकर फिर झगड़ा शुरू हो गया था। पति के झगड़े में पत्नी के साथ मारपीट की और जाकर सो गया था। पति के गहरी नींद में सोते ही पत्नी ने हंसिए से उसके प्रायवेट पार्ट को काट दिया।

यह भी पढ़ें: करप्ट पुलिस कांस्टेबल की कहानी, टीआई साहब के लिए ले रहा रिश्वत

यह भी पढ़ें:   Double Murder : उत्तर प्रदेश में फोटो जर्नलिस्ट और उसके भाई की गोली मारकर हत्या

पति के शोर सुनकर इलाके के लोग जमा हो गए थे। लोगों के आने पर आरोपी महिला मौके से फरार हो गई थी। गांव वालों की मदद से पीड़ित पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बारे में पुलिस ने गांव के लोगों से भी पूछताछ की है। गांव के सभी लोगों ने पति के चाल चलन सही नहीं होने की बात से इंकार नहीं किया है। पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

Don`t copy text!