Lucknow Acid Attack Warning: शादी से मुकरी तो सिरफिरे ने धमकाया

Share

फर्जी आईडी बनाकर धमका रहे आरोपी को नहीं तलाश पाई पुलिस

 

सां​केतिक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Crime) के लखनऊ (Lucknow Crime) शहर में एक सिरफिरे आशिक ने महिला को तेजाब डालकर मारने की धमकी (Acid Attack Warning) दी है। धमकाने वाला आरोपी महिला पर शादी का दबाव बना रहा है। वह फेसबुक की फर्जी आईडी (Fake Facebook ID) से उसको अश्लील फोटो और मैसेज भी भेज रहा था। महिला ने इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की है। लेकिन, पुलिस आरोपी को दबोच नहीं सकी है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला उत्तर प्रदेश (#Uttar Pradesh) के लखनऊ (#Lucknow) शहर के शहादतगंंज इलाके की रहने वाली है। महिला बुटीक की संचालिका है। उसने अपने एक रिश्तेदार हसनगंज में रहने वाले मोहम्मद जैफी (Mohmmed Jaify) पर छेड़खानी और जबरन शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी रिश्तेदार होने के कारण घर आता—जाता था। वह पीड़िता से एक तरफा प्यार करता है। उसने दोनों की शादी के लिए घर वालों से बात करने के लिए दबाव बनाया था। जिससे उसने इंकार कर दिया था। वह महिला को उसके बुटीक में आते—जाते समय शादी की बात करके दबाव बनाने लगा। जिससे परेशान होकर महिला ने अपने परिजनों से बात की। महिला के परिजनों ने जैफी के परिजनों के सामने इस बात से इंकार कर दिया। जिस पर जैफी ने उसके परिजनों के सामने महिला को कभी परेशान ना करने की बात मान ली।
यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री के शराब का प्याला हाथ में लिए वीडियो वायरल होने पर कैसे मचा राजनीतिक भूचाल

यह भी पढ़ें:   Crime Against Women : महिला कर्मचारी से अवैध संबंध बनाना चाहता था बैंक अधिकारी, पटाने के लिए सारी हदें कर दी पार

यह भी पढ़ें: करप्ट पुलिस कांस्टेबल की कहानी, टीआई साहब के लिए ले रहा रिश्वत

कुछ दिन तक आरोपी शांत रहा। पिछले 20 जून को आरोपी ने महिला की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई। उसमें अश्लील फोटो डालकर गंदे मैसिज करने शुरू कर दिए। इस बात की जानकारी होने पर महिला ने आरोपी को बुटीक मिलने बुलाया। फर्जी आईडी वाली बात को लेकर आरोपी और महिला की बहस होने लगी। बहस में उसने महिला पर तेजाब डालकर जलाने की बात बोलते हुए कहां कि अगर तुम मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा। यह बोलकर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने धमकी वाली जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत के बात सिरफिरे आशिक की तलाश शुरू कर दी है।

Don`t copy text!