पुजारी ने पतंग देने के बहाने बच्चे को बुलाकर किया कुकर्म

Share

पहले भी कई बच्चों का यौन शोषण कर चुका है आरोपी

Minor Rape Case
सांकेतिक फोटो

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही (Bhadohi) जिले में एक पुजारी ने 7 साल के बच्चे का यौन शोषण (Unnatural Sex) किया। पुजारी ने मंदिर परिसर में ही बच्चे को हवस का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि पतंग देने के बहाने उसने बच्चे को बुलाया था। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बुधवार को बताया कि ज्ञानपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक मंदिर के पुजारी राम दास (65) ने सात साल के लड़के को मंगलवार रात पतंग देने के बहाने मंदिर परिसर में बनी अपनी कुटिया में बुलाया और उसका यौन शोषण किया।

बच्चे के परिवार के लोग उसे ढूंढ़ते हुए मंदिर परिसर पहुंचे तो वहां पुजारी को रंगे हाथ पकड़कर पीटा। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुजारी राम दास कौशाम्बी जिले का रहने रहने वाला है और इससे पहले भी उसे जिले के सबसे मशहूर चकवा महावीर मंदिर में कई बच्चों के यौन शोषण के मामले में पकड़ा गया था। तब उसे वहां से भगा दिया गया था। सिंह ने बताया कि पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

मुखिया की गोली मारकर हत्या

बिहार के समस्तीपुर (Samrastipur) जिले के कल्याणपुर (Kalyanpur) थाना अंतर्गत रतवारा पंचायत के मुखिया मोहम्मद शफी आलम (Mohammad shafi alam) की अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने बुधवार को बताया कि हत्या के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आलम पर अज्ञात हमलावरों ने बीती रात्रि करीब दस बजे उस समय गोली चलाई जब वह अपने घर लौट रहे थे। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी आलम ने आज सुबह इलाज के दौरान दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:   मां के सामने डूब गए दो बेटे, सेल्फी की वजह से हुआ हादसा
Don`t copy text!