UP Double Suicide: रिश्तों को नाम देने तैयार नहीं हुआ समाज, युवक—युवती ने लगाई फांसी

Share

रिश्ते में थे बहन—भाई करना चहते थे शादी

 

UP Double Case
सांकेतिक फोटो

लखनऊ। भारतीय संस्कृति को विदेशों में काफी महत्व मिलता है। इस संस्कृति को कई विदेशी नागरिकों ने अपनाया भी है। इन सबके विपरीत भारत में पाश्चात्य संस्कृति का दखल बढ़ रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश (#Uttar Pradesh Crime) के बांदा जिले से हैं। यहां रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक शादी को लेकर दो परिवारों में तनाव हो गया था। दोनों रिश्ते में भाई—बहन लगते थे। परिवार दोनों के वैवाहिक रिश्तों को लेकर तैयार नहीं थे। नतीजतन, दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें: बदमाशों को तो झोड़ एक गुम हुई बच्ची की तलाश नहीं कर पा रही देख की पुलिस जाने क्यों

घटना उत्तर प्रदेश (UP Double Suicide) के बांदा (Banda Double Suicide) जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहारपुर गांव की है। यहां गांव में मजरे कैथी डेरा इलाका है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। शव की पहचान हुई। पुरूष की उम्र 22 साल थी। जबकि नाबालिग 15 साल की किशोरी थी। दोनों का आपस में भाई—बहन का रिश्ता था। मृतक (#UP Crime) उसकी फुफेरी बहन लगती थी। दोनों आपस में एक—दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों का प्रेम प्रसंग (Relative Love affair) एक साल से चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों की बात सुनने के बाद परिजनों ने उसके रिश्ते के इंकार कर दिया था। समाज में क्या जवाब देंगे यह सोचकर इस रिश्ते से दोनों के परिजनों ने मिलना—जुलना बंद करा दिया था। दोनों इस बात से खफा थे। जिसके चलते दोनों ने यह कदम उठा लिया। दोनों की लाश पुलिस को पेड़ पर लटकी मिली थी।
ग्रामीणों ने पेड़ पर दोनों के शव देखे थे। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई थी जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दोनों के शवों को फंदे से उतार कर पोस्मार्टम के लिए भेज लिए है। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं को लेकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। ताकि यह पता चल सके कि दोनों ने आत्महत्या की है या नहीं।

यह भी पढ़ें:   पति-पत्नी होने का झूठ बोलकर लिया था होटल में कमरा, ऐसी हालत में मिली युवती
Don`t copy text!