प्रेमी के साथ नाबालिग ने खाया जहर, मौत

Share

16 साल की उम्र में ही शादी करना चाहती थी

Bulandshahr Suicide Case
सांकेतिक चित्र

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश बुलंदशहर (Bulandshahr) में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां लड़की की मौत हो गई, वहीं उसका प्रेमी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय लड़की, प्रेमी से मिलने उसके घर गई थी। जहां दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। लड़के के परिजन ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

लंबे समय से चल रहा था अफेयर

घटना जिले के नरोरा पुलिस थाना इलाके के राजघाट इलाके की है। राजघाट इलाके में रहने वाले 20 वर्षीय युवक के साथ 16 वर्षीय नाबालिग का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लंबे समय से दोनों के बीच ये अफेयर था । दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के नाबालिग होने की वजह से उसके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के घरवालों को उसके अफेयर से आपत्ति थी।

रविवार रात लड़की अचानक अपने घर से गायब हो गई। वो सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंची। जहां कुछ देर बात करने के बाद दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों को गंभीर हालत में देवाइ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। जहां कुछ देर बाद लड़की ने दम तोड़ दिया। युवक की हालत गंभीर है। उसके परिजन ने उसे अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ेंः ब्यूटी पार्लर में घुसकर दुल्हन की हत्या, प्रेमी ने मार दिया

यह भी पढ़ें:   Bihar Crime: पैसों के लिए बहू को ससुर ने बेचा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!