प्रेम प्रसंग के चलते हुई दुल्हन की हत्या, प्रेमी ने रेंता था गला

Share

Ratlam Murder Case : घटना का सीसीटीवी फुटैज आया सामने

Ratlam Murder Case
सोनू यादव, मृतका

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में हुई दुल्हन की हत्या (Ratlam Murder Case) के मामले का खुलासा हो गया है। एसपी गौरव तिवारी (SP Gourav Tiwari) ने घटना का खुलासा किया। दुल्हन सोनू यादव (Sonu Yadav) की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते हुए थी। रविवार को जावरा कस्बे में शादी से चंद घंटों पहले दुल्हन सोनू यादव को गला रेंतकर मौत के घाट उतार दिया गया था। मामले में मुख्य आरोपी राम यादव (Ram Yadav) और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। राम यादव ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर सोनू का गला रेंत दिया था।

शादी करना चाहता था आरोपी

मामले का खुलासा करते हुए गौरव तिवारी ने बताया कि जांच में कुछ अहम तथ्य सामने आए है। शाजापुर (Shajapur) में रहने वाली दुल्हन सोनू और राम यादव के बीच करीब 5 साल से पहचान थी। उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। राम यादव उससे शादी करना चाहता था। लेकिन हफ्तेभर पहले ही सोनू के पिता ने उसका रिश्ता नागदा में रहने वाले युवक से तय कर दिया था। रविवार को उसकी शादी होने वाली थी।

दूसरी शादी कर रही थी युवती

एसपी ने बताया कि सोनू दूसरी शादी करने जा रही थी। पहले पति से उसका 5 साल पहले तलाक हो गया था। जिसके बाद फेसबुक के जरिए उसकी राम यादव से पहचान हुई थी। बातचीत आगे बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरु हो गया।

राम यादव किसी भी हाल में सोनू से शादी करना चाहता था। उसने तय किया था कि या तो वो सोनू से शादी करेगा, या फिर उसे मौत के घाट उतार देगा। राम ने अपने दोस्त को भी यहीं बात बताई थी। उसने शनिवार को चाकू खरीदा था। उसी चाकू से रविवार को वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें:   Inter State Vehicle Gang : एसटीएफ ने कुख्यात बदमाशों को दबोचा

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। एसपी गौरव तिवारी ने पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों को पुरस्कार भी दिया जाएगा। शुरुआत से ही मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा था। राम यादव ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर सोनू की हत्या की थी। ब्यूटी पार्लर से निकलते हुए वो सीसीटीवी फुटैज में कैद भी हुआ है।

यह भी पढ़ेंः ससुराल पहुंचने से पहले ही दुल्हन ने ऐसे किया सुसाइड

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!