MP Crime : शादी से चंद घंटों पहले दुल्हन की हत्या, ब्यूटी पार्लर गई थी

Share

Ratlam Murder : रतलाम जिले से आया सनसनीखेज मामला, गला रेंतकर दुल्हन की हत्या

Ratlam Murder
सांकेतिक फोटो

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले से दुल्हन की हत्या (Murder) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी के चंद घंटों पहले दुल्हन को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना जिले के जावरा (Jaora) कस्बे की है। रविवार शाम युवती की शादी होने वाली थी। तैयार होने के लिए दुल्हन ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlour) गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। एसपी गौरव तिवारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि पुलिस को कुछ तथ्य मिले है। तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आज शाम को थी शादी

25 वर्षीय युवती की रविवार शाम शादी थी। वो अपनी बहन के साथ सुबह ब्यूटी पार्लर गई थी। दुल्हन का मैकअप चल रहा था। इसी दौरान एक युवक ब्यूटी पार्लर में दाखिल हुआ। उसने धारदार हथियार से दुल्हन का गला रेंत दिया। दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि दुल्हन शाजापुर की रहने वाली थी। रविवार शाम उसकी नागदा में रहने वाले युवक से शादी होने वाली थी। एसपी ने कुछ अहम साक्ष्यों की बात कहीं है। उनका दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होगा।

यह भी पढ़ेंः पति के अफेयर के शक में महिला ने की पड़ोसन की हत्या

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   मध्यप्रदेश : स्वास्थ्य मंत्री को हुआ कोरोना, भाजपा विधायक विजयपाल भी पॉजीटिव
Don`t copy text!