ससुराल पहुंचने से पहले ही दुल्हन ने की आत्महत्या, चंबल नदी में कूदकर दी जान

Share

उल्टी आने का बहाना कर रुकवाई थी कार, गोताखोरों ने निकाला शव

Sheopur News
नदी में दुल्हन को तलाशते गोताखोर

श्योपुर। (Sheopur News) रातभर शादी की रश्मों-रिवाज को पूरा कर सुबह दुल्हन विदा तो हुई। लेकिन ससुराल पहुंचने से पहले ही मौत को गले लगा लिया। मध्यप्रदेश श्योपुर (Sheopur) से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दुल्हन ने चंबल नदी (Chambal River) में कूदकर जान दे दी। दुल्हन ने उल्टी आने का बहाना कर कार रुकवाई थी। पाली पुल (Pali Pul Chambal River) पर कार रुकते ही दुल्हन उतरी, कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही उसने नदी में छलांग लगा दी। जानकारी के मुताबिक गोताखोरों ने दुल्हन का शव बरामद कर लिया है।

राजस्थान गई थी बारात

मध्यप्रदेश के दांतड़ा गांव के माली समाज की बारात राजस्थान के खंडार इलाके के अल्लाहपुर गांव गई थी। शनिवार को धूमधाम से शादी समारोह हुआ। रातभर रश्में निभाई गई। सुबह-सुबह दुल्हन को लेकर बारात विदा हो गई। दूल्हे के साथ दुल्हन एक कार में सवार होकर विदा हुई। दूल्हे पक्ष के लोग खुशी-खुशी घर लौट ही रहे थे कि अचानक सारी खुशियां मातम में बदल गई।

उल्टी आने का किया बहाना

राजस्थान-मध्यप्रदेश बॉर्डर के पास स्थित पाली पुल पर जैसे ही कार पहुंची। दुल्हन ने दूल्हे से कहा कि उसे उल्टी आ रही है। गाड़ी रुकवा दी जाए। दुल्हन की बात पर दूल्हे ने तुरंत कार रुकवा दी। उल्टी करने के बहाने जैसे ही दुल्हन कार से उतरी, उसने चंबल नदी में छलांग लगा दी। एकाएक हुई घटना से दूल्हे और उसके दोस्तों के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़

दूल्हे और उसके दोस्तों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरु किया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। चंबल नदी में नाव से दुल्हन की तलाश की गई। गोताखोरों ने उसे तलाशा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुल्हन का शव बरामद कर लिया गया है। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ेंः पति ने 6 दोस्तों के साथ किया पत्नी का गैंगरेप, बच्चे के सामने की हैवानियत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!