पति ने 6 दोस्तों के साथ किया पत्नी का सामूहिक बलात्कार, बच्चे के सामने की गई हैवानियत

Share

Thiruvananthapuram Gang Rape : महिला से गैंगरेप का मुख्य आरोपी है उसका पति, शराब पिलाकर कराया सामूहिक दुष्कर्म

Thiruvananthapuram Gang Rape
सांकेतिक फोटो

तिरुवनंतपुरम। केरल के तिरवनंतपुरम से गैंगरेप (Thiruvananthapuram Gang Rape) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया। 7 दरिंदों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया, जिसमें उसका पति भी शामिल है। इस घटना में शर्मसार कर देने वाला सच ये भी है कि महिला के 5 साल के बच्चे के सामने उसकी अस्मत लूटी गई। इस घिनौने कृत्य में सबसे बड़ा दोषी पीड़िता का पति ही है। जो उसे अपने दोस्त के घर ले गया था। जहां महिला को जबरन शराब पिलाई गई, फिर 7 दरिंदें उस पर टूट पड़े।

दोस्त के घर ले गया था पति

घटना 4 जून गुरुवार रात की है। जब महिला और दो बच्चों को उसका पति समुद्र किनारे घुमाने ले गया था। कुछ देर बाद वो महिला और बच्चों को बीच के पास स्थित अपने एक दोस्त के घर ले गया। जहां कुल 6 दरिंदे पहले से मौजूद थे। महिला को वहां शराब पीने के लिए मजबूर किया गया। बच्चों के सामने उसे शराब पिलाई गई।

बच्चे का सामने लूटी अस्मत

जिसके बाद आरोपियों ने उसका सामूहिक बलात्कार किया। बारी-बारी से उसे हवस का शिकार बनाना शुरु कर दिया। महिला के 5 साल के बड़े बेटे के सामने ही दरिंदे उसकी अस्मत लूटने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला और उसके बच्चे के साथ मारपीट भी की। महिला को सिगरेट से जलाया भी गया।

अनजान युवक ने की मदद

किसी तरह महिला आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागने में कामयाब हो गई। वो घर से बाहर निकली तो उसे एक युवक मिला। महिला ने युवक से मदद मांगी। युवक उसे अपने घर ले गया। उसने पुलिस को बुलाया, जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका। महिला की मदद करने वाले युवक ने बताया कि जब वो उसे मिली तब वो रो रही थी, उसके चेहरे पर चोट के निशान थे।

यह भी पढ़ें:   राम मंदिर बाबरी मस्जिद विवाद: 400 सालों से चले आ रहे अयोध्या विवाद की पूरी कहानी

अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार

रिश्तों के ताने-बाने और इंसानियत को झकझोर कर रख देने वाले इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में महिला का पति भी शामिल है। शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 7 वें आरोपी की तलाश जारी है।

इस मामले में पीड़िता के पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। चूंकि यह घटना बच्चे के सामने हुई, इसलिए यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।केरल राज्य महिला आयोग ने खुद एक मामला दर्ज किया है और तिरुवनंतपुरम ग्रामीण एसपी से रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ेंः एनजीओ का काम देने के लालच देकर बलात्कार करता था कलेक्टर !

खबर को शेयर करें

क्या आप द क्राइम इंफो से जुड़ना चाहते हैं! अब द क्राइम इंफो एप्प की शक्ल में आपके साथ रहेगा। यह संदेश पढ़ने तक एक मैसेज आपके पास आएगा। आप उसको अलाउ करें, फिर आपके और हमारे बीच की दूरियां कम होगी। यह एप्प आपके मोबाइल पर दिखाई देने लगेगा। बस क्लिक कीजिए और अपने आस—पास चल रही खबरों को तुरंत जानिए। www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Video में देखिए स्पेशल डीजी की 'हैवानियत', सरकार ने कुर्सी छीनी
Don`t copy text!