Shot Dancer: डांसर ने डांस रोका तो प्रधान के दावत पर पहुंचे व्यक्ति ने उसको गोली मारी

Share

सपना चौधरी के गाने पर लगा ब्रेक तो तमतमाया था आरोपी, पकड़ने पर उसको छुड़ा ले जाने वाले आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Shot Dancer
सांकेतिक चित्र

चित्रकूट। अपने भड़कते गानों की वजह से मशहूर गायक सपना चौधरी (Singer Sapna Choudhry) का एक गीत आपको जरूर याद होगा। जी, हां तेरी अंखिया का काजल…। इसी गीत पर डांसर (Stage Dancer) नाच रही थी। अचानक यह बंद हुआ तो डांसर रूक गई। इस बात से गुस्साए एक व्यक्ति ने डांसर को गोली (Dancer Shot) मार दी। मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Crime) के चित्रकूट (Chitrakoot Crime) जिले का है। जहां यह कार्यक्रम चल रहा था वह चित्रकूट (#Chitrakoot Crime) के प्रधान का घर था। पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश (#Uttar Pradesh Crime) के चित्रकूट ($Chitrakoot Crime) जिले में हुई यह घटना 1 दिसंबर की रात को हुई थी। यहां टिकरा गांव में प्रधान के घर पर जलसा (Dance Function) चल रहा था। यहां आधा दर्जन से अधिक डांसर आई थी। इसमें हिना, वर्षा (Dancer Varsha), रैना (Dancer Raina) समेत अन्य थी। यह सभी प्रधान के दावत पर पहुंचने वाले मेहमानों की फरमाईशी गीत पर डांस कर रही थी। इसी दौरान सपना चौधरी (#Sapna Choudhry) का गाना बजा। यह गाना अभी शुरू ही नहीं हुआ था कि वह अचानक बंद हो गया। इसके बंद होते ही एक व्यक्ति ने नाचना जारी रखने के लिए कहा। जब डांसर नहीं नाचाी तो एक व्यक्ति ने गोली (Shot Dancer) चला दी। यह गोली डांस कर रही 22 वर्षीय हिना (Dancer Heena) को जाकर लगी। गोली हिना के जबड़े में लगी है। उसकी हालत नाजुक है। डॉक्टरों का कहना है कि उसका जबड़ा ठीक करने में कई आॅपरेशन करना होंगे। इस पूरी घटना का एक व्यक्ति मोबाइल से वीडियो भी बना रहा थाा। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसके बाद मामला पुलिस थाने भी पहुंच गया।

यह भी पढ़ें:   प्रेमी जोड़े को दिए करंट के झटके, मरा हुआ सोच छोड़कर भागे लड़की के परिजन

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के एक पूर्व मंत्री जाम झलकाते हुए कैमरे में कैद हुए तो भाजपा में इसलिए मचा बवाल

इधर, गोली मारने वाला व्यक्ति वहां से भागने लगा। जिसको लोगों ने पकड़ लिया। उसको दूसरा व्यक्ति भीड़ से छुड़ा ले गया। एसपी चित्रकूट अंकित मित्तल (SP Ankit Mittal) ने बताया कि आरोपी सुधीर (Sudhir) और फूल सिंह (Phool Singh) को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गोली चलाने और दूसरे को भीड़ से छुड़ा ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्यक्रम में मौजूद अन्य डांसर के बयान दर्ज कर रही है।

Don`t copy text!