14 साल की लड़की का अपहरण, दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पिटाई भी की

Share

Muzaffarnagar Rape : दुष्कर्म के आरोपी के दोस्तों ने की लड़की की पिटाई

Muzaffarnagar Rape
सांकेतिक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में एक 14 साल की लड़की से हैवानियत (Minor Girl Rape) की गई। लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की। बदहवास हालत में परिजन ने लड़की को बरामद किया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रविवार को मीडिया को मामले की जानकारी दी।

मुख्य आरोपी के दोस्तों ने की मारपीट

घटना जिले के चरथावाल पुलिस थाना (Charthawal Police Station) इलाके के गांव की है। एसएचओ सुरेश सिंह यादव (SHO Suresh Singh Yadav) ने बताया कि आरोपियों ने शनिवार को वारदात को अंजाम दिया। सुरेश यादव ने बताया कि पीड़िता के मामा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता के मामा ने बताया कि एक आरोपी ने लड़की से दुष्कर्म किया। जिसके बाद मुख्य आरोपी के तीन दोस्तों ने लड़की से मारपीट भी की।

सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, उनकी तलाश की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने घर में घुसकर लड़की का अपहरण किया था। लड़की अपनी कजन सिस्टर के साथ सो रही थी। उसी दौरान आरोपी उसे उठाकर ले गए थे।

लड़की को सुनसान जगह ले जाकर एक आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर मुख्य आरोपी के तीन दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ेंः शादी से चंद घंटों पहले दुल्हन का मर्डर, ब्यूटी पार्लर गई थी

यह भी पढ़ें:   गुजरात के बाद यूपी में आप का चमत्कार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!