MP Shocking News: वशीकरण से लिंग बदलवाया, फिर बनाया हवस का शिकार

Share

MP Shocking News: गंदे काम से शुरु हुई दो युवकों की दोस्ती, लड़की बनते ही पड़ गई दरार

MP Shocking News
महिला पर घरेलू हिंसा और यौनात्याचार— साभार चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश (MP Shocking News) के इतिहास में यह मामला बहुचर्चित और कानूनविदों के लिए स्टडी के लिए उदाहरण है। मामला बेहद रोचक और मानवीय जीवन में हो रहे बदलाव के रुप में यह देखा जा रहा है। घटना के संबंध में भोपाल (Bhopal Shocking News) शहर के गांधी नगर थाने में जीरो पर प्रकरण दर्ज किया गया है। दरअसल, घटना की शुरुआत नर्मदापुरम (पुराना नाम Hoshangabad) से शुरु हुआ था। इसलिए केस डायरी वहां कोतवाली थाने में भेजी जा रही है। मामला दो पुरुषों के समलैंगिक संबंधों से शुरु हुआ। इसके बाद एक पुरुष ने अपना जेंडर चेंज (Jender Change) करा लिया। ऐसा करने के पीछे उसने वशीकरण की वजह बताई। पुलिस ने इस मामले में बलात्कार, बंधक बनाने और धमकाने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

कुछ इस तरह से शुरु हुई थी कहानी

पुलिस के अनुसार पीड़ित रायसेन (Raisen News) जिले के औबेदुल्लागंज (Obaidulahganj News) में रहता है। उसकी बहन की एक दशक पूर्व नर्मदापुरम (Narmadapuram News) जिले में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी हुई थी। इस शादी के बाद वह बहन के घर आता—जाता था। वहां पर उसके पड़ोस में आरोपी शुभम (Shubham Case) रहता था। दोनों के बीच पहले बातचीत होती थी। फिर मेल—मुलाकातें होने लगी। दो साल पूर्व उसने अपने प्रेम का इजहार किया। उसका कहना था कि वह उससे शादी करेगा। यह बोलकर उसने यह भी यकीन दिलाया कि वह उसको लड़की बना देगा। इस दौरान पुरुष होने के बावजूद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। यह कई बार हुआ। इस पर आरोपी शुभम का कहना था कि उसे वह आनंद नहीं आता है। इसलिए उसने इंदौर के एक निजी अस्पताल में ले जाकर शुभम ने अपने प्रेमी दोस्त का चैकअप कराया। अस्पताल ने उसके जेंडर बदलने और वक्ष स्थल निर्मित करने के लिए 18 लाख रुपए का खर्च बताया। इस राशि का वहन शुभम ने ही उठाया। शुभम के ​कहने पर उसने अपना जेंडर बदल लिया। डॉक्टर ने ऑपरेशन करने के बाद 25 वर्षीय युवक को महिला होने का सर्टिफिकेट जारी कर दिया। पीड़ित की उम्र लगभग 25 साल है। यह बात माता—पिता को भी पता चली थी। परिजन भी हैरान थे कि कुल का दीपक इस तरह से बुझ जाएगा। पूरा परिवार सदमे में था और इस बात को छुपा रहा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फेसबुक फ्रेंड ने किया बलात्कार

भोपाल के कई थानों में भटकी युवती

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने पीड़ित में हार्मोन की मात्रा दवाओं के जरिए बदली। जिस कारण उसके वक्ष स्थल भी बन गए थे। पीड़ित महिला जो पहले पुरुष थी उसका कहना है कि वह आरोपी के वशीकरण में आ गई थी। क्योंकि वह ऐसा काम करता था। उसके पास कई गांव से लोग आते—जाते हैं। उसी तकनीक को अपनाकर उसे जेंडर चेंज करने के लिए आरोपी ने मजबूर किया। जेंडर चेंज होने के बाद उसने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। दोनों भोपाल शहर के कई जगहों पर किराए से रहे थे। वे जहां—जहां रहे वहां—वहां जाकर पीड़ित ने अपनी समस्या बताई थी। दरअसल, आरोपी उसको धमकाता था। उसका कहना था कि जेंडर बदलने के लिए उसने जो 18 लाख रुपए दिए थे वह उसको वापस चाहिए। जबकि पीड़ित का कहना था कि वह उसके प्यार में आकर्षित होकर उसके ही कहने पर जेंडर बदलने के लिए तैयार हुई थी। जब भोपाल (Bhopal City Rape News) शहर के किसी थाने ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित गांधी नगर थाने पहुंची। यहां पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके केस डायरी कोतवाली थाने भेज दी है। पीड़ित ने जेंडर बदला है इस कारण उसका मेडिकल भी विशेषज्ञ चिकित्सकों के सामने किया जाएगा।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Shocking News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वैटर के साथ होटल में गंदी हरकत
Don`t copy text!