विधवा महिला के साथ मंदिर में गैंगरेप

Share

बहन के घर जा रही थी महिला, चाकू की नोंक पर किया दुष्कर्म

Nagpattinam Gang Rape
सांकेतिक चित्र

चेन्नई। तमिलनाडू के नागपट्टिनम (Nagpattinam) जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दरिंदों ने मंदिर में घटना को अंजाम दिया। 2 आरोपियों ने महिला का अपहरण कर बंधक बनाकर रखा। रातभर उसे हवस का शिकार बनाते रहे। फिर बेसुध हालत में छोड़कर भाग निकले। स्थानीय रहवासियों ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया।

40 वर्षीय पीड़िता मजदूरी करती है। पुलिस ने शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि गुरुवार रात महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने न्यूज एजेंसी को बताया कि घटना के वक्त महिला अपनी बहन के घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसका पीछा किया। सुनसान इलाके में महिला को दबोच लिया। जिसके बाद वो उसे मंदिर परिसर में ले गए।

आरोपियों ने पैसे भी दिए

धर्मस्थल में दोनों आरोपियों ने शुक्रवार तड़के तक कई बार महिला का बलात्कार किया। जिसके बाद वो भाग निकले। दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई थी। जिससे उसे चोटें आई है। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने नागपट्टिनम जिला जनरल अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। महिला को मंदिर में ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसके बाद बलात्कार किया। पीड़िता को छोड़कर भागते वक्त आरोपियों ने किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी थी। साथ ही पीड़िता के हाथ में कुछ रुपए भी दिए थे। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे भी है।

यह भी पढ़ें:   नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

यह भी पढ़ेंः महिला से निर्भया जैसी हैवानियत, गुप्तांग में रॉड डाली

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!