The TIT College Story: पुलिस बैकफुट में आई, दबने लगा मामला

Share

The TIT College Story: कोर्ट में हंगामे के बाद खतरे को भांपते हुए बदली गई रणनीति, फरहान को जेल भेजा

The TIT College Story
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित द टीआईटी कॉलेज स्टोरी मामले में पुलिस बैकफुट पर आ गई है। यह फैसला दो दिन पूर्व भोपाल कोर्ट में आरोपियों पर हुए हमले के बाद लिया गया। मामले के मुख्य आरोपी को गुरुवार दोपहर भारी सुरक्षा बंदोबस्त के साथ अदालत में पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया गया। इधर, इस प्रकरण (The TIT College Story) से जुड़े एक क्लब का नाम सामने आने के बाद वह चर्चा में आया हुआ है। वहीं अशोका गार्डन थाने में दर्ज प्रकरण में एक आरोपी अभी भी रिमांड पर चल रहा है। उसको भारी पहरे में रखकर पूछताछ की जा रही है।

इस कारण कठघरे में आ रही है पुलिस

आरोपियों ने दर्जनों युवतियों का जीवन तबाह कर दिया है। अभी तक दर्जनों वीडियो फरहान (Farhan) के मोबाइल से बरामद होने की बात सामने आ चुकी है। जिसमें पुलिस ने पांच प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। इसके बावजूद आरोपियों से पूछताछ करने की बजाय पुलिस ने अब नई रणनीति पर काम शुरु कर दिया है। मुख्य आरोपी फरहान को जेल भेज दिया गया है। जबकि अशोका गार्डन थाने में उसके खिलाफ दो प्रकरण दर्ज है। लेकिन अशोका गार्डन (Ashoka Garden) पुलिस ने उउसे रिमांड पर नहीं लिया। इधर खुलासा हुआ है कि इस गिरोह के सदस्य लड़कियों को दूसरे लोगों के पास भी मनोरंजन के लिए भेजते थे। यह काम डांस कोचिंग चलाने वाले आरोपी साहिल (Sahil) की तरफ से किया जाता था। आरोपी टीआईटी कालेज (TIT College) की लड़कियों से दोस्ती करने के बाद उन्हें बहाने से एक क्लब में ले जाते थे। वहां पर उनका ब्रेनवाश किया जाता था। इस क्लब में आने वाले ग्राहकों को निजी केबिन भी उपलब्ध कराए जाते थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पेशी से लौट रहे युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर

फरार नबील को  पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्लब पर आरोपियों का प्रभाव भी था। क्लब संचालक मनोज बघेल (Manoj Baghel) हैं जो आरोपों को निराधार बता रहे हैं। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें से साहिल को छोड़कर सभी को जेल भेजा जा चुका है। साहिल अभी 3 मई तक पुलिस रिमांड पर हैं। वहीं साद को जेल भेज दिया गया है। आरोपी सिर्फ शराब ही नहीं पीते थे। वह मरजुआना नामक नशे के भी आदी हैं। वे लड़कियों को भी इसी का नशा कराते थे। छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट्स पर छात्राओं के वीडियो बेचने की भी आरोपी तैयारी कर रहे थे। पुलिस को इस मामले में फरार अबरार (Abrar) और नबील (Nabil) की तलाश है। अबरार और नबील आरोपी फरहान के साथ ही दोनों पीडि़त बहनों के भी करीबी थे। चारों आरोपी फरहान, अली, साद और साहिल साधारण परिवारों के हैं। इसके बाद भी फरहान साढ़े तीन लाख रुपए की स्पोर्टस बाइक के साथ महंगे फोन रखता था। पुलिस उनकी आय के बारे में भी गुपचुप तरीके से जांच कर रही है। आज फरार नबील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नबील को कोर्ट में पेश करने के बाद पूछताछ के लिये रिमांड में लिया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

The TIT College Story
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Ganjbasoda Accident: हादसे में 11 लोगों की मौत, 20 को सकुशल निकाला गया
Don`t copy text!