Porn Movie Mafia: राज कुंद्रा पर फेमा की भी फांस!

Share

Porn Movie Mafia: मुंबई क्राइम ब्रांच कर सकती है जानकारी को केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा, विधिक राय मांगी गई

Porn Movie Mafia
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ अश्लील फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार कारोबारी राज कुंद्रा — फाइल फोटो

मुंबई। प्रसिद्ध उद्योगपति राज कुंद्रा की मुश्किलें (Porn Movie Mafia) कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब तक की पड़ताल में उनके खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच को पुख्ता सबूत मिल चुके हैं। वहीं उनके पास से विदेश से आई और पहुंचाई गई रकम का खुलासा हो रहा है। इसलिए उनके खिलाफ फेमा जैसे कार्रवाई भी संभव है। यह जानकारी केंद्रीय एजेंसियों से साझा करने पर अभी विचार किया जा रहा है। जिसके लिए विधिक राय पुलिस ले रही है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह एक्टर खुलकर आई सामने

राज कुंद्रा जो अश्लील पोर्न एप्प हॉट शॉट के लिए फिल्म निर्माण कर रहे थे। इस एप का कार्यालय लंदन में हैं। जहां उनके भाई यह कारोबार संभालते हैं। भारत में अश्लील फिल्म निर्माण और उसके प्रसारण पर रोक है। इसलिए भारत में इसका निर्माण करके उसको लंदन से अपलोड किया जाता था। इस मामले की शिकायत मुंबई क्राइम ब्रांच से फरवरी, 2021 में की गई थी। इस गिरफ्तारी के बाद यूट्यूबर पुनीत कौर ने भी अपने इंस्टाग्राम में स्टोरी पोस्ट करके संगीन आरोप लगाए है। कौर ने कहा है कि उसको भी एप में वीडियो बनाने के लिए एप्रोच किया गया था।

बाथरुम में पहली पत्नी करती थी यह काम

Porn Movie Mafia
पोर्न मूवी निर्माण के मामले में पूनम पांडे का भी नाम आरोपियों में शामिल होने की चल रही हैं अटकलें— साभार ली गई तस्वीर

राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी है। वह फिलहाल सोनी चैनल में प्रसारित होने वाले सुपर डांसर चैप्टर—4 में जज की भूमिका निभाती है। खबर है कि पति की गिरफ्तारी के बाद वह इस शो से किनारा करने जा रही है। उनकी जगह अभिनेत्री करिश्मा कपूर आएगी। विवादों में रहे राज कुंद्रा की पहली पत्नी कविता को लेकर उन्होंने बहुत पहले सनसनीखेज खुलासे किए थे। यह बात उन्होंने पिंक विला को दिए इंटरव्यू में बताई थी। उन्होंने कहा था कि पत्नी बाथरुम में एक—एक घंटा रहती थी। वह इस दौरान विदेश में रहने वाले बहनोई से बातचीत करती थी। दोनों के बीच संबंध थे। इसलिए उसको छोड़ा था।

यह भी पढ़ें:   अश्लील वीडियो बनाकर 15 साल की लड़की का यौन शोषण

यह भी पढ़ें: रंगीले राज के अलावा इस सेलिब्रिटी के कारण यह महीना बॉलीवुड के लिए अच्छा साबित नहीं रहा

कई समर्थन में भी आए

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ अश्लील फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार कारोबारी राज कुंद्रा
गायक कलाकर मीका सिंह— फाइल फोटो

राज कुंद्रा फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच में 23 जुलाई तक रिमांड पर है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में रेयान थारपे, कंपनी के इंडिया हेड उमेश कामत को भी गिरफ्तार किया है। कंपनी ब्रिटेन में एक रिश्तेदार के नाम से केनरिन प्रायवेट लिमिटेड को बेची गई है। इधर, खबरहै कि पुलिस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की जा सकती है। दरअसल, कई कंपनियों में राज कुंद्रा के साथ—साथ वह भी पार्टनर हैं। उधर, मीका सिंह ने बयान दिया है कि एप में ऐसा कुछ नहीं हैं। मैंने भी उसे देखा है।

Don`t copy text!