Fake Robbery News: पिता—पुत्र ने पुलिस को आठ घंटे नचाया

Share

Fake Robbery News: हाथ—पैर बांधकर 12 लाख रुपए के लहसुन से भरे ट्रक को लूट ले जाने करी थी शिकायत

Fake Robbery News
बरामद ट्रक जिसको लूट कर ले जाने की झूठी कहानी दो सगे भाईयों ने पुलिस को बताई थी।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज ट्रक लूटपाट (Fake Robbery News) की एक दिलचस्प कहानी से जुड़ी है। घटना बिलखिरिया स्थित बायपास की बताई गई थी। भौतिक साक्ष्य वारदात के खिलाफ जा रहे थे। इसलिए पुलिस ने करीब आठ घंटे की मशक्कत की। जिसके बाद जब परिणाम आए तो पुलिस ने अपना मा​था पीट लिया। इससे पहले पुलिस ने ट्रक लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

पुलिस को यह बताई थी कहानी

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार राजस्थान (Rajasthan) के झालावाड़ा जिले में रहने वाले शमशेर खां पिता जाकिर खां की शिकायत पर लूट का मुकदमा 19 जुलाई को दर्ज किया गया। शमशेर खां (Shamsher Khan) ने बताया था कि वह कोटा से 12 लाख रुपए कीमत के लहुसुन लोड करके उड़ीसा पहुंचाने के लिए निकला था। ग्राम झागरिया के पास बोलेरो सवार चार लोगों ने ट्रक रोक लिया था। उसको पेड़ से बांधकर लहसुन से भरा ट्रक बदमाश लूट ले गए। उसके साथ भाई शमशेद खां भी था। पुलिस को मामले में कई तरह के तकनीकी पेंच सामने नजर आ रहे थे। लेकिन, ट्रक नहीं होने की वजह से पुलिस मजबूर थी। इसलिए पुलिस ने तकनीकी जांच शुरु की। जिसमें दोनों भाई फंसते चले गए।

पिता ने भी दिया साथ

Bhopal Fake Robbery
बरामद ट्रक जिसको लूट कर ले जाने की झूठी कहानी दो सगे भाईयों ने पुलिस को बताई थी।

पुलिस ने शमशेर खां और उसके भाई शमशेद खां (Shamshed Khan) के साथ बारी—बारी से पूछताछ की। जिसमें उनके विरोधाभासी बयान सामने आने लगे। पुलिस ने दोनों के मोबाइल नंबर लेकर उनकी लोकेशन के बारे में पता लगाया। जिसके बाद वे बेनकाब हो गए। आरोपी भाईयों ने बताया कि वे 14 जुर्ला को लहसुन लेकर निकले थे। उसे राजस्थान में ही बारा के मंडी में बेच दिया। खाली ट्रक रायसेन (Raisen) के गोहरगंज जंगल में छुपा दिया। इसके बाद लूटपाट करने की एफआईआर दर्ज करा दी। ऐसा आरोपियों ने इसलिए क्योंकि उन पर 20 लाख रुपए का कर्जा था। इस वारदात में दोनों भाईयों के अलावा उनके पिता 47 वर्षीय जाकिर खां (Zakir Khan) ने भी साथ दिया। पुलिस बेचे गए लहसुन के संबंध में अभी जानकारी जुटाई जारही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Brutal Murder: पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या

यह भी पढ़ें: हुस्न का पहले जलवा, फिर आपको जंजाल में कैसे फांस देेती है सोशल मीडिया की यह गैंगस्टर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fake Robbery
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!