Disco King Bappi Da: याद आ रहा है तेरा…

Share

Disco King Bappi Da: लता मंगेशकर के बाद बॉलीवुड संगीत सम्राट के अवसान से शोक की लहर छाई

Disco King Bappi Da
बप्पी लहरी का साभार लिया गया चित्र। अब यादें शेष…।

मुंबई/भोपाल। भारत के संगीत क्षेत्र में नए प्रयोगों के लिए विख्यात बप्पी लहरी (Disco King Bappi Da) बॉलीवुड के लिए यह साल शुरुआत से ही सदमा देता आ रहा है। कुछ दिन पहले ही स्वर कोकिला लता मंगेशकर के अवसान की बात से देश उबर रहा था। इसी बीच इस समाचार ने देश को झंकझोर दिया। बप्पी लहरी अपने लुक और गोल्ड पहनने के चलते युवाओं में चर्चित भी रहते थे।

राजनीति में भी किस्मत आजमाया

बप्पी लहरी ने संगीत के अलावा कई फिल्मों में अपनी आवाज भी दी थी। उनकी आवाज में मिथुन चक्रवर्ती (Actor Mithun Chakrawarti) के कई गाने 80 के दशक में काफी हिट भी हुए थे। लहरी को डिस्को डांसर पैटर्न को लांच करने का क्रेडिट जाता है। एक वक्त में उनके आयटम सांग के लिए कई बॉलीवुड के बड़े अभिनेता और गीतकार उनके संगीत चाहते थे। बप्पी लहरी का असली नाम आलोकेश लहरी है। लेकिन, उस वक्त नाम बदलने का बॉलीवुड में कल्चर था। इस कारण बप्पी लहरी ने यह फैसला लिया था। बप्पी लहरी ने राजनीति के क्षेत्र में भी भाग्य आजमाया था। लेकिन, उन्हें सर्वाधिक स्नेह संगीत के क्षेत्र में ही मिला।

पवनदीप के लिए यादगार रहेगा वह लम्हा…

बप्पी लहर का जन्म 27 नवंबर, 1952 को हुआ था। वे मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती थे। जहां 16 फरवरी की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले साल वे कोरोना संक्रमित भी हुए थे। बप्पी लहरी पिछले साल संगीत के कार्यक्रम इंडियन आइडल में कई बार अतिथि बनकर पहुंचे थे। उन्होंने उभरते गायक और विजेता रहे पवनदीप राजन को सोने की चेन भेंट की थी। यह निर्णय उन्होंने परिणाम आने से पहले लिया था। बप्पी लहरी पांच साल की उम्र से तबला बजाते थे। उनके निधन के समाचार ने बॉलीवुड को स्तब्ध कर दिया। निधन का समाचार कई मीडिया हाउस ने पीटीआई के हवाले से सुबह लगभग आठ बजे जारी की। जिसके बाद कई प्रशंसकों का लहरी के निवास पर पहुंचना शुुरु हो गया था।

यह भी पढ़ें:   नेशनल लेवल के बॉक्सर ने हॉस्टल में की आत्महत्या
Don`t copy text!