चार भाइयों ने की थी बहन की हत्या, 2 महीने बाद खुला राज

Share

हत्या के पीछे हैरान कर देने वाली वजह आई सामने

Brothers Killed Sister
सांकेतिक चित्र

मुंबई। ठाणे जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरान कर देने वाले मामले में एक युवती की हत्या का आरोप सगे भाइयों पर है। आपने भाई-बहन के प्यार के किस्से तमाम सुने होंगे। लेकिन यहां चार भाइयों ने मिलकर बहन को ही मौत के घाट उतार दिया (Brothers Killed Sister)। इतना ही नहीं उसकी लाश को भी ठिकाने लगा दिया गया। तमाम सबूत मिटा दिए गए। लेकिन दो महीने बाद राज खुल गया। पुलिस ने खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक की तलाश जारी है।

तलाकशुदा थी बहन

ठाणे पुलिस ने बुधवार को बताया कि दो महीने पहले हुई तलाकशुदा युवती की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया गया है। डिप्टी कमिश्नर एसएस बुरसे ने बताया कि दो महीने पहले 29 वर्षीय प्रतिभा महात्रे की हत्या कर दी गई थी। उसके चार भाइयों ने ही प्रतिभा को मौत के घाट उतारा था। चौथे भाई की तलाश की जा रही है।

बियरबार में काम करती थी

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्रतिभा का तलाक हो चुका था। जिसके बाद वो अपने भाइयों के साथ दैघर इलाके में रहती थी। प्रतिभा एक बीयर बार में काम करती थी। प्राथमिक जांच में सामने आए तथ्यों के मुताबिक पुलिस ने बताया कि भाइयों को प्रतिभा के चरित्र पर शक था। भाइयों को उसका चरित्र लज्जित करने वाला लगता था। जिसके चलते भाई उसे अपने साथ नहीं रखना चाहते थे।

लज्जाजनक था चरित्र

प्रतिभा के बारे में लोग भरा बुरा कहते थे। जिसके कारण आए दिन भाइयों और प्रतिभा के बीच विवाद होता था। 1 और 2 मई की दरमियानी रात भी भाइयों और बहन के बीच विवाद हुआ। जो इतना बढ़ा कि भाईयों ने मिलकर प्रतिभा की हत्या कर दी। जिसके बाद उसके शव को एक प्लास्टिक बैग में भरा। आरोपी शव को लेकर खेत पर गए और उसे जला दिया। शव के अवशेष नाले में बहा दिए।

यह भी पढ़ें:   Maharashtra Tussle :‘’बालासाहेब से किया वादा निभाने के लिए मुझे अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस की जरूरत नहीं’’

शील देघर थाना पुलिस को प्रतिभा की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। तफ्तीश में सबकुछ साफ हो गया। पुलिस ने प्रतिभा की हत्या के आरोप में उसके भाई नाथा अशोक पाटिल, भगवान अशोक पाटिल, बालाजी अशोक पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है, पांडुरंग अशोक पाटिल की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः भोपाल शॉर्ट एनकाउंटर- पुलिस की कहानी अच्छी लगती है, सच्ची नहीं लगती

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!