Bhopal News: भांजी से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर मामा का सिर फोड़ा

Share

Bhopal News: हमले में जख्मी युवक को एम्स अस्पताल में कराया गया भर्ती, मनचले और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। छेड़छाड़ की घटना का विरोध करने पर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक का सिर फोड़ दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा इलाके की है। मुख्य आरोपी हमले में जख्मी युवक की भांजी पर बुरी नजर रखता था। इसी बात का विरोध करते हुए आरोपी की मां से जाकर शिकायत की थी। हमले में जख्मी युवक को भोपाल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भांजी पर रखता था बुरी नजर

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित की उम्र 19 साल है। वह बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani) इलाके में रहता है। वह इंदौर (Indore) में सरिया कंपनी में जॉब करता है। उसके ही पड़ोस में आरोपी रहता है। वह उसकी भांजी पर बुरी नजर रखता था। यह बात उसने ही मामा को बताई थी। जिस कारण वह आरोपी के घर पहुंचा और उसकी मां से सारी करतूत बता दी। इसके दो घंटे बाद आरोपी पड़ोसी अपने साथियों के साथ आया। उसने गाली—गलौज करते हुए युवक को पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान पत्थर उठाकर उसके सिर पर मार दिया। जिस कारण युवक बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। परिजन भोपाल एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) ले गए। पुलिस को एम्स अस्पताल से घटना की जानकारी मिली थी। आरोपी मनचले के खिलाफ गोविंदपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 324/25 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   भाजपा के खाते में 2 राज्यसभा सीट, कांग्रेस से दिग्विजय सिंह

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!